कैबिनेट मंत्री सहित अधिकारियों ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण
बिलाल खत्री
आलीराजपुर जनजातीय गौरव दिवस 15 नवम्बर को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आलीराजपुर के दौरे पर रहेंगे। जहां वे भगवान बिरसा मुंडा और छींतू किराड़ की मूर्ति का अनावरण करने के साथ जनसभा को संबोधित करेंगे। आज इसी संबंध में कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष मकू परवाल,कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर कार्ययोजना बनाई ।
मुख्यमंत्री की सभा में प्रधानमंत्री भी कर सकते हैं संबोधन
विधायक प्रतिनिधि गोविंदा गुप्ता ने बताया कि बुधवार को कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान द्वारा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मुलाकात कर जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर आलीराजपुर में स्थापित हो रही भगवान बिरसा मुंडा और छींतू किराड़ की मूर्ति का अनावरण करने हेतु निमंत्रण दिया। जिसे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने स्वीकार करते हुए आने की सहमति दी। जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आलीराजपुर दौरे के दौरान वे मूर्ति अनावरण के साथ जनसभा को भी संबोधित करेंगे, इस दौरान संभावना है कि आलीराजपुर जिले को मुख्यमंत्री की ओर से कई सौगातें मिल सकती है। यह भी बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी वर्चुअल संबोधित कर सकते हैं।
जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री दौरे के संबंध में आज कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष मकू परवाल, कलेक्टर नीतू माथुर, पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह, जिला पंचायत सीईओ प्रखर सिंह, भाजपा महामंत्री रिंकेश तंवर, मोंटू शाह, उपाध्यक्ष संजय गुप्ता, मंत्री रितेश डावर, पार्षद संतोष थेपड़िया, विधायक प्रतिनिधि गोविंदा गुप्ता, मंडल अध्यक्ष गिरिराज मोदी, नगर महामंत्री राजेश गुप्ता सहित कई जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न विभाग के अधिकारियों ने मूर्ति स्थापना स्थल, जनसभा स्थल के साथ वाहन पार्किंग स्थल सहित अन्य स्थलों का निरीक्षण कर कार्यक्रम की कार्ययोजना तैयार की, इस दौरान कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश देते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हर प्रयास करने की बात कही।






