ad
best news portal development company in india

एम.जी.रोड पर हुई बडी चोरी का खुलासा बीच बाजार में हुई बडी चोरी से शहर में फेल गई थी सनसनी

SHARE:

पुलिस अधीक्षक द्वारा चोरी के खुलासे के लिए टीम गठित कर 20000,के ईनाम की गई थी उद्घोषणा

बिलाल खत्री

अलीराजपुर में हुईं बड़ी चोरी का मात्र पाँच दिनों में पुलिस द्वारा चोरी करने वाली गैंग को चोरी गये माल के साथ किया गिरफ्तार पुलिस की चार टीमों द्वारा दिन-रात सतत् कडी मेहनत के बाद पाई सफलता चोरी गया कुल मश्रुका 16,42,070/-( सोलह लाख बयालिस हजार सत्तर) रूपये का बरामद शातिर चोरों के कोड वर्ड में की गई बातों से पुलिस कर सकी चोरी गये जेवरों की बरामदगी 

घटना का विवरण दिनांक 24.12.2024 को पुलिस थाना कोतवाली में फरियादी मनीष पिता दिनेशचन्द्र सोमानी निवासी एम.जी.रोड द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 21.12.2024 से  परिवार सहित चारभुजा दर्शन के लिए गये थे। जब वापस 24.12.2024 को आये तो अज्ञात चोरो द्वारा घऱ के पीछे के रास्ते से घर में घुस कर घर में रखे सोने के गहने और तिजोरी में रखे रुपये चोरी हो गये थे घटना की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 728/2024 धारा 331(4),305 बी.एन.एस. का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए  पुलिस अधीक्षक  राजेश व्यास द्वारा बीच बाजार में हुई बडी चोरी पर  तत्काल संज्ञान लेते हुये टीम गठीत की गई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  प्रदीप पटेल तथा उप पुलिस अधीक्षक महोदय  बी.एल. अटोदे के मार्ग दर्शन में उक्त टीम द्वारा तत्काल घटना स्थल पर पहुच कर डॉग स्काड व वैज्ञानिक तरीको से घटना स्थल का मौका मुआयना कर आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किये गये। बाद मुखबीर सुचना प्राप्त होने पर विभिन्न स्थानों पर थाना कोतवाली की चार पृथक-पृथक टीमों द्वारा दबिश दी गई ।वारदात का खुलासा

 मुखबिर द्वारा बतायी सूचना के आधार पर ग्राम खुटाजा थाना आम्बुआ में दबिश देने पर थाना क्षेत्र का निगरानी बदमाश रमेश पिता मांगु चौहान पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे टीम द्वारा घेराबंदी कर पकडा गया । पकडे जाने पर रमेश से पूछताछ करने पर पुलिस को गुमराह करने लगा जिसे बडी मशक्कत के बाद मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर शातिर आरोपी द्वारा अपने साथियों के साथ एमजी रोड की वारदात करना स्वीकार किया । आरोपी रमेश द्वारा बताया गया कि पिछले वर्ष ग्राम खट्टाली में हुई चाँदी चोरी के केस में जब वह और उसका साथी जेनु पिता सबलसिंह निवासी ग्राम खुटाजा के साथ अलीराजपुर जेल में बंद था तब जेल में पहले से बंद ग्राम वालपुर निवासी फिरोज पिता उस्मान शाह से उसकी दोस्ती हो गई । तब जेल में रमेश द्वारा इन तीनों की गैंग बनाई गयी व तय किया गया कि फिरोज अलीराजपुर में रैकी कर बंद दुकानों व मकानों की जानकारी रमेश को देगा तथा रमेश अपनी गैंग के साथ उन स्थानों पर चोरी की घटना को अंजाम देगा । पुलिस पूछताछ में आरोपी फिरोज द्वारा बताया गया कि दिनांक-23.12.2024 को एम जी रोड पर बर्तन की दुकान पर ताला लगा हुआ देखने पर उसके द्वारा रमेश, आलम व जेनु को फोन द्वारा सूचना देकर अलीराजपुर बुलाया गया । और रात अधिक होने पर फरियादी के घर की छत से चढकर घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया गया और चोरी किये माल का बंटवारा ग्राम खुटाजा में किया गया  । आरोपी रमेश चुस्त चालाक व शातिर होकर पुलिस पूछताछ में चोरी गये सोने के गहनों के बारे में जानकारी नही दे रहा था । तब पुलिस द्वारा आरोपी के मोबाईल में आरोपी फिरोज द्वारा किये गये वॉयस मैसेज जिसमें आरोपी फिरोज रमेश को छोरी तैयार रखने और बडवे को दिखाने की बात कह रहा था मैसेज को डिकॉड करने पर पुलिस द्वारा रमेश के खेत में सर्चिंग करने पर चोरी गया मश्रुका खेत की मेड से खोदकर निकाला गया ।

आरोपियों का विवरण

वारदात में शामिल आरोपी रमेश पिता मांगु चौहान उम्र 36 साल निवासी ग्राम खुटाजा थाना आम्बुआ, जेनु पिता सबलसिंह चौहान उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम खुटाजा, फिरोज पिता उस्मान शाह उम्र-22 वर्ष निवासी वालपुर व आलम पिता नुकसिंह अजनार उम्र 22 वर्ष निवासी बडा ईटारा थाना आम्बुआ से पृथक-पृथक घटना में चोरी गये सोने के जेवर सोने का एक मंगलसूत्र, गोल मोती की एक माला, सोने की एक चैन, सोने की चार चुडियाँ, सोने की दो जेन्ट्स अँगुठी, सोने की दो लैडिस अँगुठी, सोने के दो जोडी कान के झुमके, सोने का एक माँग टीका, सोने की एक नथ, सोने की पॉलिस वाला बाजूबंद, सोने की पॉलिस का एक बडा हार, एक जोडी सोने की पॉलिस वाले कंगन, चाँदी की एक कटोरी कुल किमती 150000/- (पन्द्रह लाख) रूपये तथा नगदी-1,39,000/- (एक लाख उन चालीस हजार रूपये) तथा 3070/-(तीन हजार सत्तर रूपये) के सिक्के जप्त किये गये । कुल मश्रुका-16,42,070/-( सोलह लाख बयालिस हजार सत्तर) रूपये का जप्त किया गया ।आरोपी रमेश पिता मांगु चौहान के विरूद्ध पूर्व से अलीराजपुर जिले के विभिन्न थानों में 13 प्रकरण,  जेनु पिता सबलसिंह चौहान के विरूद्ध 8, प्रकरण, फिरोज पिता उस्मान शाह के विरूद्ध 2, प्रकरण पंजीबद्ध है । आरोपियों द्वारा थाना क्षेत्र मे की गई दुसरी चोरियाँ करना भी कबूल किया गया है । उक्त कार्यवाही में निरीक्षक सोनू सिटोले थाना प्रभारी कोतवाली, निरीक्षक विजय वास्कले थाना प्रभारी जोबट, उपनिरीक्षक योगेन्द्र मण्डलोई, उपनिरीक्षक रविन्द्र प्रताप डाँगी, उपनिरीक्षक मोहन डावर थाना प्रभारी आम्बुआ, सउनि अरूण राठौर, सउनि रामकुमार यादव, प्रआर सुनिल डुडवा, प्रआर दिलीप चौहान सायबर सेल, आर गंगाराम, आर नागरसिंह, आर मनीष चरपोटा थाना जोबट, आर गजेन्द्र थाना जोबट, आर चैनसिंह थाना जोबट,आर निलेश थाना जोबट, आर राहुल सायबर सेल, मप्रआर मोहबाई, मआर रविना, मआर ललिता, मआर रेखा, मआर संजु, मआर प्रीतिबाला, आर राजेन्द्र, आर दलसिंह, आर मोतेसिंह, आर. अकरम मैडा, आर अनिल, आर रविन्द्र, आर भुपेन्द्र, आर सुरत, आर प्रकाश, आर संतोष, सैनिक विक्रम व सैनिक अनिल का सराहनीय योगदान रहा ।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई