ad
best news portal development company in india

भावांतर योजना के अंतर्गत जिले के 8288 किसानों ने कराया पंजीयन

SHARE:

खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री

खरगोन। किसान बंधु भावांतर योजना का लाभ लेने के लिए अपना पंजीयन निकटस्थ सहकारी समितियों, ग्राहक सेवा केंद्र, एमपी ऑनलाइन या कियोस्क केंद्र पर 17 अक्टूबर 2025 तक करा सकते हैं। वहीं सोयाबीन विक्रय मंडियों एवं उपमंडियों में 24 अक्टूबर 2025 से 15 जनवरी 2026 तक किया जा सकेगा। जिला प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे नियत समयावधि में अपना पंजीयन अवश्य कराएं, ताकि उन्हें भावांतर योजना के अंतर्गत फसल का उचित मूल्य प्राप्त हो सके।

खरगोन जिले में 11 अक्टूबर 2025 तक कुल 8288 किसानों ने पंजीयन कराया है। इसमें महेश्वर तहसील में सबसे अधिक 1917 किसान पंजीकृत हुए हैं। इसके बाद भीकनगांव तहसील में 1080, झिरन्या में 928, खरगोन में 803, बड़वाह में 785, सेंगांव में 685, गोगावां में 651, कसरावद में 639, भगवानपुरा में 483, सनावद में 224 और खरगोन नगर में 93 किसानों ने पंजीयन कराया है।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई