ad
best news portal development company in india

गृहमंत्री अमित शाह के भोपाल पहुँचने से पहले कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला को पुलिस ने किया नज़रबंद…

SHARE:

शेख़ नसीम। भोपाल / भारत के केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह देर रात भोपाल पहुंचे। उनके आगमन से पहले प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के तहत शहर में भारी पुलिस बल तैनात किया। अमित शाह भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय गोपालन सम्मेलन में शामिल होंगे।

वहीं, अमित शाह के भोपाल दौरे से पहले कांग्रेस नेता एवं नरेला से कांग्रेस प्रत्याशी मनोज शुक्ला और उनके साथियों को पुलिस द्वारा नजरबंद किए जाने की बात सामने आई है।

इस दौरान मनोज शुक्ला ने पुलिस के सामने आरोप लगाते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में लंबे समय से भाजपा की सरकार है। उन्होंने छिंदवाड़ा में कथित जहरीली सिरप से बच्चों की मौत और इंदौर में दूषित पानी से लोगों की मौत का मुद्दा उठाते हुए सरकार से जवाब मांगा।

मनोज शुक्ला ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ लूट, छेड़छाड़ और बलात्कार की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।

कांग्रेस नेता ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय वोट चोरी हो रही है और चुनाव आयोग के साथ मिलकर भाजपा वोट चोरी कर रही है। मनोज शुक्ला ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को इन सभी सवालों का जवाब देना चाहिए।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *