खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री
बामंदी में प्रधानमंत्री के वर्चुअल कार्यक्रम का हुआ लाइव प्रसारण।
खरगोन । कलेक्टर भव्या मित्तल के निर्देश एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आकाश सिंह के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा “प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना और दलहन आत्मनिर्भरता मिशन“ का शुभारंभ एवं कृषि अवसंरचना, पशुपालन, मत्स्यपालन और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र की 1100 से अधिक परियोजनाओं का उद्घाटन 11 अक्टूबर को राष्ट्रीय कृषि विज्ञान परिसर पूसा नई दिल्ली से वर्चुअल रूप से किया गया।

जिले में मत्स्य विभाग द्वारा प्रधानमंत्री के वर्चुअल कार्यक्रम का लाइव प्रसारण शासकीय मत्स्य बीज प्रक्षेत्र बामंदी, कसरावद में किया गया। कार्यक्रम में जिले से प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना अंतर्गत राहुल भालसे को आरएएस सिस्टम तथा मत्स्य परिवहन के लिए इंसुलेटेड वाहन लाभार्थी बदेश कासडे आदि द्वारा वर्चुअल कार्यक्रम में सहभागिता की गई।कार्यक्रम में 120 से 125 मत्स्य कृषक उपस्थित होकर प्रधानमंत्री के वर्चुअल संबोधन को सुना। कार्यक्रम में उपस्थित सभी मत्स्य कृषकों का एन.एफ.डी.पी. पोर्टल पर पंजीयन भी किया गया तथा मत्स्य विभाग की योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
कार्यक्रम में उपस्थित मत्स्य कृषकों ने प्रधानमंत्री के वर्चुअल संबोधन को सुना। कार्यक्रम में उपस्थित सभी मत्स्य कृषकों का एनएफडीपी पोर्टल पर पंजीयन भी किया गया और मत्स्य विभाग की योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में पूर्व विधायक, आत्माराम पटेल, जनपद सदस्य रामेश्वर यादव, संचालनालय मत्स्य उद्योग मध्यप्रदेश भोपाल स्तर से नियुक्त नोडल अधिकारी तेजासिंह चौहान, प्रभारी संयुक्त संचालक मत्स्य उद्योग, इंदौर संभाग तेजासिंह चौहान, सरपंच ग्राम पंचायत बामंदा एवं बामंदी, सहायक संचालक मत्स्य उद्योग रमेश मौर्य, मत्स्य निरीक्षक, जेएल पाटीदार, गोपाल पाटीदार, जतन सिंह रावत तथा नयन माहिले आदि उपस्थित हुए।






