ad
best news portal development company in india

अवैध जुआ खेलने वालों के विरुद्ध खरगोन पुलिस की कार्यवाही

SHARE:

 

 

इक़बाल खत्री 

थाना मंडलेश्वर एवं चौकी जैतापुर पर की गई अवैध जुआ खेलने वालों के विरुद्ध कार्यवाही

थाना मंडलेश्वर पर की गई कार्यवाही मे अवैध जुआ खेलने वाले 08 आरोपियों को किया गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से कुल नगदी 66 हजार 500 रुपये व 52 ताश पत्ते की गड्डी की जप्त

चौकी जैतापुर पर की गई कार्यवाही मे अवैध जुआ खेलने वाले 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया, आरोपियों के कब्जे से 04 मोटर साइकल, 04 मोबाईल कीमत 01 लाख 90 हजार व नगदी 1,920/- रुपये इसके साथ 52 ताश पत्ते की गड्डी जप्त की

खरगोन । पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इंदौर (ग्रामीण) अनुराग एवं पुलिस उप महानिरीक्षक निमाड़ रेंज सिद्धार्थ बहुगुणा के द्वारा जुआ सट्टा के अवैध संचालन पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था । उक्त निर्देशों के परिपालन में पुलिस अधीक्षक खरगोन धर्मराज मीना के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक खरगोन मनोहर सिंह बारिया के मार्गदर्शन मे जिले के समस्त अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) व समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया । इसी तारतम्य मे थाना मंडलेश्वर पर अवैध जुआ खेलने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है ।

 मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि, ग्राम सोमाखेडी जुना अस्पताल के पास कुछ लोग ताश पत्तो से हार जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है । सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम का गठन कर टीम को मुखबिर की सूचना से अवगत करवाकर ग्राम सोमाखेडी जुना अस्पताल के पास के लिए तत्काल रवाना किया गया, जहां पुलिस टीम के द्वारा घेराबंदी कर दबिश दी जिसमे मौके पर ताश पत्तो से हार जीत का दांव लगाकर जुआ खेलते कुल 08 व्यक्तियों को पकड़ा गया । 

मौके पर मिले आठों व्यक्तियों से पुलिस टीम को नगदी व ताश पत्ते मिले जिसमे टीम के द्वारा आरोपियों के कब्जे से कुल 66,500/-रुपये नगदी एवं 52 ताश पत्ते की गड्डी को नियमअनुसार विधिवत जप्त कर थाना मंडलेश्वर पर अपराध क्रमांक 17/25 13 जुआ एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है ।

इसी प्रकार से पुलिस चौकी जैतापुर पर भी अवैध जुआ संचालन पर पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर बलवाडी गवाडी रोड शमशान के पास घेराबंदी कर दबिश दी गई जिसमे पुलिस टीम ने मौके पर ताश पत्तो से हार जीत का दांव लगाकर जुआ खेलते कुल 05 व्यक्तियों को पकड़ा । 

मौके पर मिले पांचों व्यक्तियों से पुलिस टीम को नगदी व ताश पत्ते मिले जिसमे पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से कुल 1920/- रुपये नगदी एवं 52 ताश पत्ते की गड्डी, 04 मोबाईल फोन एवं 04 मोटर साइकल कुल कीमत लगभग 1,90,000/- रुपये  को नियमअनुसार विधिवत जप्त कर थाना मैंनगाँव चौकी जैतापुर पर अपराध क्रमांक 23/25 13 जुआ एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है ।

उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी मंडलेश्वर दीपक यादव के नेतृत्व मे सउनि मुकेश यादव, प्रआर दिनेश रोमड़े, आर. अनुराग, आर.अमित, आर. धर्मेन्द्र, आर. सुनिल, आर. पवन, आर. भगवान एवं मैंनगाँव से थाना मैंनगाँव निरीक्षक  पंकज तिवारी व चौकी प्रभारी जैतापुर उनि  सुदर्शन कलोसिया के नेतृत्व मे सउनि अनिल तिवारी, प्रआर.विकास, प्रआर. कालुसिह, आर. अभय, आर. अजीत, एवं आर. विजय का विशेष योगदान रहा ।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *