ad
best news portal development company in india

महेश्वर में केबिनेट बैठक के लिए तैयारियां प्रारंभ

SHARE:

 

इक़बाल खत्री 

खरगोन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की घोषणा के अनुरूप लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जन्म जयंती के अवसर पर आगामी 24 जनवरी को महेश्वर में केबिनेट की बैठक का आयोजन किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा इस बैठक के लिए तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है। इसी परिप्रेक्ष्य में कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने 14 जनवरी को अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 

 केबिनेट बैठक के दौरान मंत्रीगणों के आगमन, सुरक्षा, वाहन पार्किंग, ठहरने की व्यवस्था आदि पर विस्तार से चर्चा की गई।  जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  आकाश सिंह, अपर कलेक्टर श्रीमती रेखा राठौर, संयुक्त कलेक्टर सत्यनारायण दर्रो, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग प्रशांत आर्य, सहायक आयुक्त आबकारी  अभिषेक तिवारी, खनिज अधिकारी सावन सिंह चौहान, जिला परिवहन अधिकारी श्रीमती रितु अग्रवाल,  उमेश जोशी,  निरज अमझेरे उपस्थित थे।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *