ad
best news portal development company in india

खरगोन पुलिस के द्वारा चलाया गया राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान

SHARE:

इक़बाल खत्री 

यातायात नियमों का पालन करने वालों को किया सम्मानित । नेहरू युवा केन्द्र एवं यातायात थाने द्वारा की गई संयुक्त कार्यवाही 

हेलमेट व सीट बेल्ट चालको को किया  सम्मानित तथा नुक्कड़ नाटक व रैली निकाल किया गया जागरूक।

खरगोन। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार बढ़ते वाहन दुर्घटनाओ को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस के द्वारा लगातार आम जन को जागरूक किया जा रहा है । इसी क्रम मे पुलिस अधीक्षक खरगोन धर्मराज मीना के निर्देशन मे यातायात जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है । 

इस अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 19.01.2025 को यातायात थाना खरगोन, नेहरू युवा केंद्र खरगोन के जिला युवा अधिकारी पंकज गोस्वामी एवं राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अभिषेक राठौड़ द्वारा खरगोन के गायत्री मंदिर तिराहे पर जागरूकता रैली, हेलमेट सुगम यातायात हेतु नियमो का प्रचार किया गया । साथ ही यातायात नियमों का पालन कराने के उद्देश्य से स्वयंसेवको की तैनाती व नुक्क्ड़ नाटक का आयोजन भी किया गया । कार्यक्रम में यातायात थाना प्रभारी रमेश सिंह सोलंकी ने सड़क सुरक्षा सप्ताह व यातायात नियमों का पालन करने के बारे मे वृहद रूप से बताया। 

उक्त कार्यक्रम मे यातयात एसआई राजकुमार चौधरी, एएसआई विजय तिवारी, आरक्षक शैलेन्द्र सिंह राजावत, राजेन्द्र ठाकुर व खेल युवा कल्याण खरगोन के ब्लॉक समन्वयक जितेन्द्र हिरवे, आशीष गुप्ता, नेहरू युवा केन्द्र के प्रतिभा सोनी, मिना कोचले, रितेश कर्मा युवा मंडल के सदस्य व राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ स्वयंसेवक हर्ष राठौर, आँचल यादव, जाह्नवी यादव, हर्षिता बदनावरे, भारती यादव, राकेश बडोले, ऋतिक नागराज, विशाल अंजना आदि स्वयं सेवक उपस्थित रहे।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *