ad
best news portal development company in india

श्री कष्टभंजन हनुमान मन्दिर दाहोद मे, हुए महा आयोजन के दौरान भागवत कथा मे, सोने की चेन खींचनेवाले, महिलाओ के गिरोह का कुक्षी पुलिस द्वारा 24 घंटे मे पर्दाफाश

SHARE:

 

महिलाए,  पुलिस रिमांड पर अन्य वारदातो के संबंध मे पूछताछ जारी 

इकबाल खत्री

                     धार जिले के कुक्षी थाना क्षेत्र में  निसरपुर पुलिस चौकी के  ग्राम दाहोद में आयोजित श्री कष्टभंजन हनुमान मन्दिर मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान श्रीमदभागवत कथा श्रवण के दौरान दिनांक 17.01.2025 को महिलाओं के कथा पान्डाल मे रूक्मणि विवाह प्रसंग के दौरान श्रद्धालुओ पर चाकलेट की वर्षा की गई थी, तत्समय महिलाओ मे चाकलेट प्रसाद प्राप्त करने के लिये आपाधापी की स्थिति बन गई थी, उसी समय पुलिस थाना मनासा जिला नीमच के ग्राम हाड़ीपिपलिया के चेन स्नैचिंग गिरोह की महिलाओ ने ग्राम देवगढ़ थाना मनावर निवासी महिला को घेरकर उनके गले से सोने की 11 ग्राम वजनी चेन खींच ली थी। इस संबंध मे सूचना मिलने पर पुलिस थाना कुक्षी पर अपराध क्र. 021/2025 धारा 304(2) भारतीय न्याय संहिता का प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान मे लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये  पुलिस उप महानिरीक्षक  मनोज कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डाँक्टर  इन्द्रजीत बाकलवार एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कुक्षी  सुनील कुमार गुप्ता कुक्षी ने तत्परतापूर्वक कार्यवाही किये जाने एवं आरोपियो की धरपकड़ कर चोरीशुदा सोने की चेन की बरामदगी हेतु निर्देशित किया जिसके पालन मे थाना प्रभारी राजेश यादव ने अज्ञात आरोपियो की पतारसी एवं चोरीशुदा माल की बरामदगी एवं इस प्रकार की वारदातो पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु सहायक उपनिरीक्षक चंचलसिंह चौहान के नेतृत्व मे विशेष टीम का गठन किया गया। उक्त टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये कथा पान्डाल से ही एक महिला आरोपी को फरियादी महिला की पहचान से पकड़ा गया जिससे सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपनी साथी महिला के साथ कथा पान्डाल मे सोने की चेन खींचकर चोरी करना कुबूल किया जिसकी निशादेही से उसकी साथी महिला आरोपी को भी पकड़ा जाकर उनके कब्जे से 11 ग्राम वजनी सोने की चेन कीमती करीब एक लाख रूपये की जप्त करने मे कुक्षी पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है। गिरफ्तार की गई महिलाओ के संबंध मे पता चला है कि पूर्व मे थाना कुकडेश्वर जिला नीमच मे आरोपिया श्यामुबाई के विरूद्व अपराध क्रमांक 128/2023 धारा 379 भादवि तथा आरोपिया सुगनाबाई के विरूद्व थाना मनासा पर अपराध क्रमांक 63/2024 धारा 323,294,506,34 भादवि तथा थाना कोतवाली जिला भीलवाडा पर अपराध क्रमांक 469/2024 धारा 304(2) बीएनएस के अपराध दर्ज है। जिनमें यह महिलाएं भीड़ भाड़ में महिलाओं के गले से सोने की चेन खींचने के अपराधो मे गिरफ्तार की गई है। नीमच जिले के हाड़ीपिपलिया गाँव की बांछड़ा समुदाय की यह महिलाये प्रोफेशनल रूप से बड़े समारोहो, कथा भागवत जहाँ महिलाओं की भारी भीड़ हो , वहा वारदाते करती है। वारदात करने से पहले यह संगठित रूप से शिकार को टार्गेट कर चारो ओर से घेर लेती है तथा समूह की महिलाएं टक्कर मारकर या चिकोटी काटकर शिकार का ध्यान भटकाती है तथा दूसरी ओर से चेन खींच लेती है। गिरफ्तार महिलाओ का आपराधिक रिकार्ड लिया जाकर वैधानिक कार्यावही की जा रही है। गिरफ्तारशुदा महिलाओ को पुलिस रिमाण्ड पर लिया जाकर उनसे इस प्रकार की वारदातो के संबंध मे तथा गिरोह मे शामिल अन्य महिलाओ के संबंध मे पूछताछ की जा रही है।

                    इस उल्लेखनीय सफलता मे निरीक्षक राजेश यादव, सहायक उपनिरीक्षक चंचलसिंह चौहान, महिला प्र.आर. 862 सकरी निंगवाल, म. आर. 1073 सावित्री आर. अजय, महेन्द्र का विशेष योगदान रहा है। पुलिस उपमहानिरीक्षक  मनोज कुमार सिंह द्वारा कुक्षी पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *