ad
best news portal development company in india

गुरुवार को रात्रीकालीन केएमपीएल क्रिकेट 2025 का भव्य शुभारंभ थाना प्रभारी कुक्षी राजेश यादव रहें मुख्य अतिथि

SHARE:

धार इकबाल खत्री

            कुक्षी। सामाजिक एकता और खेल भावना के साथ समाज में छुपी प्रतिभाओं को उचित मंच प्रदान करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने वाले कुक्षी मुस्लिम प्रीमियर लीग के सातवें संस्करण के दो दिवसीय नाइट टेनिस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट का गुरुवार को शानदार आग़ाज़ हुआ । शुभारंभ अवसर पर कुक्षी थाना प्रभारी राजेश यादव बतोर मुख्य अतिथि पधारें। टीआई यादव ने इस अवसर पर ग्राउंड पर शानदार बल्लेबाजी कर अपने पुराने दिनों को याद किया। प्रतियोगिता के प्रथम मेच का टास कराकर सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की। मंच से टीआई यादव ने अपने उर्जावान उद्बोधन से सभी खिलाड़ियों और आयोजकों में खेल भावना की अलख जगाने और एक नई उर्जा का प्रवाह किया। टीआई यादव ने कहा हार और जीत एक सिक्के के दो पहलू हैं जिसमें एक टीम की हार और एक टीम की जीत होती हैं, हार हो या जीत खिलाड़ियों की खेल भावना कम नहीं होनी चाहिए। इस प्रतियोगिता में ऑनर शिप के माध्यम से आठ टीमो ने भाग लिया है जिनके बीच दो दिनों तक कड़े मुकाबले देखने को मिलेंगे।इस मौके पर शहर के सभी जिम्मेदार वरिष्ठ सदर हजरात जन प्रतिनिधि ग्रुप, पैनल और सभी सम्मानित पत्रकार साथीयों के साथ हज़ारो की संख्या में खेल प्रेमी दर्शक के रूप में उपस्थित थे। प्रतियोगिता के प्रथम दिवस गुरुवार को आठ टीमों के बीच देर रात तक मेच खेले गए जिसमें से चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंची जिनका शुक्रवार को रात्री मे मेच होंगे।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *