ad
best news portal development company in india

बाग प्रिंट को निहारने इन्दौर कालेज के स्टूडेंट्स पहुंचे बाग

SHARE:

 

कला की प्रशंसा कि ओर लगाया कपड़े पर ठप्पा

शाहरुख खत्री

            धार जिले के बाग जैसे छोटे से कस्बे में बाग प्रिंट शिल्प कला को देखने इंदौर के एसडीपीएस वोमेन कालेज से बाग पहुँचे विद्यार्थी बाग प्रिंटर मोहम्मद बिलाल नूर मोहम्मद खत्री ने दिया लाईव क्राफ्ट सेशन

         धार जिले की विख्यात शिल्प कला बाग प्रिंट को देखने आज इंदौर से विद्यार्थी बाग पहुंचे बाग स्थित मोहम्मद बिलाल नूर मोहम्मद खत्री की बाग प्रिंट कार्यशाला में उन्होंने शिल्प कला की जानकारी प्राप्त की।वही इस शिल्प कला की पारंपरिक प्रक्रिया की बारीकी और गहनता को समझा वही खत्री ने बाग प्रिंट के पारंपरिक और सांस्कृतिक महत्व के बारे में जानकारी देते हुए बाग प्रिंट की छपाई से लेकर धुलाई एवं भट्टी परक्रिया को देखाया एवं इस्तेमाल होने वाले सभी नेचुरल रॉ मटेरियल की जानकारी दी ।खत्री ने बताया कि वे पूर्व मै भी कई कालेजों मे ट्रेनिंग दे चुके है। इस विजिट के दौरान शिल्पकार मोहम्मद बिलाल खत्री के पुत्र अब्दुल रहुफ खत्री और मोहम्मद हुसैन खत्री भी मौजूद रहे।  खत्री ने स्टूडेंट्सो को कलाकारी के बारे में विस्तार से समझाया । 

      बाग प्रिंट की छपाई अपने आप में अलग पहचान बना चूंकि है देश एवं विदेशो में  जिस छपाई को लेकर आए दिन दुर दराज से कालेज स्टूडेंट से लगाकर कही विदेशी भी आ चूके हैं । जो भी यहां ठप्पा छपाई को निहारने आता है वो इस कला की प्रशंसा ही कर के जाता हैं ।साथ ही स्टूडेंटो ने यह भी बताया की आपकी इस कला में बड़ी मेहनत लगती हे ओर आप लोगों ने पुर्खों की इस कला को जिंदा रखा हे यह और बड़ी बात है पहले में और अब में लोगों के प्रति चाहत भी बड़ी है |

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *