ad
best news portal development company in india

70 वर्ष से अधिक आयु के मृतकों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश

SHARE:

 

इक़बाल खत्री 

खरगोन । कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल ने जिले के सभी 09 जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों एवं सभी नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देशित किया है कि 70 वर्ष से अधिक की आयु के ऐसे वृद्धजन जो आयुष्मान योजना में पात्रता रखते थे, लेकिन उनके मृत्यु हो चुकी है, उनकी सूची 07 दिनों के भीतर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। जिससे मृत सदस्यों के नाम एम राशन मित्र पोर्टल से हटाने की कार्यवाही की जा सकेगी। 

      इस कार्य को गंभीरता के साथ समय सीमा में पूर्ण करने कहा गया है। इसके साथ ही खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के सहायक एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि 70 वर्ष से अधिक आयु के मृत वृद्धजन की सूची प्राप्त कर 15 दिनों के भीतर उनका नाम एम राशन पोर्टल से हटाने की कार्यवाही कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करें।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *