best news portal development company in india

बलात्कार के फरार 5000 रुपये के ईनामी आरोपीगण चौकी निसरपुर थाना कुक्षी पुलिस की गिरफ्त में

SHARE:

धार इकबाल खत्री

अपराध क्रमांक 497/2024 धारा 137(2),96,64,64(2)(एम),351(3),142 बीएनएस

आरोपीगण – 1- मनोज पिता कैलाश बोनर जाति भील निवासी हेलादड़ 

                     2. कैलाश पिता अमरसिंह बोनर जाति भील निवासी हेलादड़

                    घटना दिनांक 19.08.2024 को आरोपीगणों द्वारा नाबालिक पिड़ीता को बहला फुसला कर भगाकर ले जाने पर थाना कुक्षी में अपराध क्रमांक 497/2024 धारा 137(2) बी एन एस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की गई ।  ‍विवेचना में दौरान पिड़िता के कथनों से आरोपीगण  1- मनोज पिता कैलाश बोनर जाति भील निवासी हेलादड़ 2. कैलाश पिता अमरसिंह बोनर जाति भील निवासी हेलादड़ के द्वारा पिड़िता के साथ बलात्कार की घटना घटित की गई।

              इस मामले को गंभीरता से लेते हुवे वरिष्ट पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह के निर्देशन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री इंद्रजीत बाकलवार एवं अनुविभागीय अधिकारी(पुलिस) कुक्षी श्री सुनिल गुप्ता के निर्देशन में एवं थाना प्रभारी कुक्षी श्री राजेश यादव के मार्ग दर्शन में पॉक्सो एक्ट के फरार आरोपीगणों की तलाश हेतु एक टीम गठित की गई । जिसमें चौकी प्रभारी निसरपुर उनि रवि वास्के एवं टीम के सदस्य थे। तथा प्रकरण श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा फरार आरोपीगणों पर 5000 रुपये का ईनाम उदघोषित किया गया था । 

              थाना कुक्षी की टीम के लगातार प्रयास के दौरान मुखबीर के माध्यम से एवं तकनिकी साक्ष्यो के आधार पर सूचना प्राप्त हुई कि उक्त प्रकरणों में फरार आरोपीगण 1- मनोज पिता कैलाश बोनर जाति भील निवासी हेलादड़  2. कैलाश पिता अमरसिंह बोनर जाति भील निवासी हेलादड़ को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है । 

            

              इस उल्लेखनीय सफलता में उनि रवि वास्के चौकी प्रभारी निसरपुर , सउनि शंकरसिंह तोमर ,आर 55 रविन्द्र , आर 852 विरेन्द्र महिला आर 1161 रोमा सोलंकी विशेष योगदान रहा है ।

            उल्लेखनीय कार्य के लिए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय धार श्री मनोज कुमारसिंह द्वारा टीम को पुरुषकृत करने की घोषणा की गई ।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *