ad
best news portal development company in india

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित

SHARE:

खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री

खरगोन। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सांसद गजेन्द्र सिंह पटेल, कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल एवं पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा के मुख्य आतिथ्य में जिला मुख्यालय पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग खरगोन द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के आरंभ में मेजर ध्यानचंद के चित्र पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण किया गया।

इस अवसर पर सांसद श्री पटेल ने संबोधित करते हुए कहा कि खिलाड़ी ही समाज और राष्ट्र का गौरव बढ़ाते हैं। खेल से न केवल युवाओं में ऊर्जा आती है, बल्कि देश का नाम भी रोशन होता है। 

कलेक्टर सुश्री मित्तल ने अपने उद्बोधन में कहा कि जिले के युवाओं को खेलों में आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। खेलों में कैरियर की असीम संभावनाएं हैं। आप नियमित रूप से एक घटां खेल मैदान पर अवश्य दे।

पुलिस अधीक्षक श्री मीणा ने कहा कि खेल जीवन में अनुशासन और फिटनेस लाते हैं। युवा जितना मैदान से जुड़ेंगे, उतना ही जीवन में सकारात्मक दिशा पाएंगे।

जिला खेल अधिकारी पवि दुबे ने कार्यक्रम का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस मौके पर जिले के वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी इकबाल खान, कक्कासिंह छाबड़ा, जयराम दांगी, शुटिंग बाल के रामलाल सहदे एवं बास्केटबॉल के अमरजीत सिंह भाटिया को उनके खेल में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। ड्रीम इण्डिया स्कूल, नालंदा स्कूल, शांति निकेतन स्कूल, गोविन्द गुरुकुल स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा रस्साकशी, डासबाल और फन गेम प्रतियोगिताओं में भाग लिया गया। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक समन्वयक जितेन्द्र हिरवे ने किया।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *