शेख़ नसीम। भोपाल / नरेला विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 41 में स्थित नुज़ूल कॉलोनी में बिजली विभाग के कर्मचारियों को एक बार फिर स्थानीय निवासियों के विरोध का सामना करना पड़ा स्मार्ट-मीटर लगाने के लिए अंडर-ग्राउंड लाइन बिछाने के लिए खुदाई करने आए बिजली विभाग के कर्मचारियों का नुज़ूल कॉलोनी के निवासियों से विवाद हो गया मौके पर मौजूद कांग्रेस नेता काज़ी आसिफ़ उद्दीन ने स्थिति को संभालते हुए बिजली विभाग के कर्मचारियों को वापिस लौटा दिया।
मीडिया से बात करते हुए काज़ी आसिफ उद्दीन ने कहा बिजली विभाग तानाशाही पर उतर आया है अभी बारिश का मौसम चल रहा है और बिजली विभाग ने 4-4 फिट के गड्ढे कर दिए है जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है गाड़ियां फिसल रही है और एक्सीडेंट की संभावना निर्मित हो रही है उन्होंने आगे कहा बाग फ़रहत अफज़ा में 75% बिजली की चोरी हो रही थी जो अब 25% बची है धीरे-धीरे 25% बिजली चोरी भी खत्म हो जाएगी हमने जेई से बात की है और सोमवार को बाग फ़रहत अफज़ा के क्षेत्र वासी मिलकर बिजली विभाग को एक आवेदन सौपेंगे और इस विषय पर बिजली विभाग के बड़े अधिकारियों से चर्चा करके जल्द ही इस सम्बंध निराकरण कराएंगे।






