धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री
कुक्षी – स्वतंत्रता दिवस के उत्सव के तहत एसडीएम विशाल धाकड़ आईएएस ने खेल परिसर कुक्षी का भ्रमण कर इस अवसर पर बने विशेष भोजन की गुणवत्ता परखने के साथ स्वयं विद्यार्थियों व स्टॉफ के साथ भोजन किया । खेल परिसर का अवलोकन कर आवश्यक निर्देश दिए तथा खेल प्रतिभाओं को तराशने के लिए प्रेरित करते हुए खेल प्रतिभाओं को देश व प्रदेश में नाम रोशन करने की शुभकामना दी । विकासखंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस उत्सव अन्तर्गत विकासखंडों के अधिकारियों को छात्रावास- आश्रमों के निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता तथा व्यवस्था देखने के जिला कलेक्टर प्रियंक मिश्रा की मंशा अनुरूप अनुविभागीय अधिकारी कुक्षी विशाल धाकड़ द्वारा अनुभाग अंतर्गत कुक्षी , बाग , डही व निसरपुर के अधिकारियों को आवासीय संस्थाओं में जाकर बच्चों के साथ भोजन करने के निर्देश दिए गए थे जिसके परिपालन में अनुभाग के विकासखंड स्तर के अधिकारियों द्वारा आवासीय संस्थाओं में उपस्थित होकर बच्चों के साथ भोजन कर बुनियादी व्यवस्थाओं का जायजा लिया । विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार सिन्हा द्वारा कन्या आश्रम आसपुर व बालक आश्रम कुंडारा का निरीक्षण किया गया ।






