ad
best news portal development company in india

देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम हुए

SHARE:

धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री

कुक्षी – घर- घर तिरंगा हर घर तिरंगा अभियान की देशभक्तिपूर्ण भावना से भरे स्वतंत्रता के उत्सव अन्तर्गत राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक तिरंगा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुक्षी में फहराया गया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि सेवानिवृत शिक्षक विनय खामगांवकर थे । संस्था के प्राचार्य व विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार सिन्हा तथा संस्था प्रभारी नरेन्द्र कुमार सिर्वी , मंडल संयोजक दिनेश नागराज ,श्रीमती कविता मुकाती , पन्नालाल बरफा , बी एल गेहलोत , लक्ष्मणसिंह जामोद , दिनेश डावर , अनिता एस्के , वीरूसिंह भिड़े , जीवन अलावा , सुनिता बघेल , नीतेश गोयल , आनन्द पाण्डेय , जगदीशचंद्र गुप्ता , छात्र परिषद अध्यक्ष राजनंदिनी सोलंकी व छात्र परिषद पदाधिकारियों सहित स्टॉफ मौजूद था ।

संचालन मनोज साधु ने किया । खेल शिक्षक प्रतापसिंह मुझाल्दा व अनिता भंवर के मार्गदर्शन में बैण्डदल व गाइड दल द्वारा ध्वज को सलामी दी गई । महेश वास्के , दुर्गा जामोद , सोनू खरते व वर्षा साधु के मार्गदर्शन में भाषण व देशभक्ति गीत तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्राओं ने अपनी प्रस्तुतियां दी ।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *