ad
best news portal development company in india

जिले में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं उत्साह से मनाया गया मुख्य समारोह में प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने किया

SHARE:

ध्वजारोहण समारोह में स्कूली विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों की दी शानदार प्रस्तुति

संभाग ब्यूरो बिलाल खत्री
बुरहानपुर जिले में 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस समारोह रिमझिम बारिश के साथ बडे़ हर्षोल्लास एवं उत्साह से मनाया गया। जिला स्तरीय मुख्य समारोह नेहरू स्टेडियम बुरहानपुर में आयोजित रहा। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के जल संसाधन विभाग एवं जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने गरिमामय वातावरण में विधिवत रूप से ध्वजारोहण किया तथा समस्त जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दी।

मुख्य समारोह में म.प्र. बाल अधिकार संरक्षण आयोग अध्यक्ष द्रविन्द्र मोरे, विधायक अर्चना चिटनीस, नेपानगर विधायक मंजू दादू, महापौर माधुरी पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाराम मार्को, जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर हर्ष सिंह, पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी, अन्य प्रशासनिक अधिकारीगण, कर्मचारीगण, गणमान्य नागरिकगण, स्कूली एवं महाविद्यालयीन विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।

मुख्य समारोह में प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने परेड का निरीक्षण किया एवं कमांडर से परिचय प्राप्त किया। तत्पश्चात समारोह में भोपाल से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का सीधा प्रसारण हुआ जिसे उपस्थितजनों ने देखा व सुना।

प्रभारी मंत्री सिलावट ने जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए बधाई संदेश का वाचन किया। इस अवसर पर अनेकता में एकता के प्रतीक रंग-बिरंगे गुब्बारे आसमान में छोडे़ गये। मुख्य समारोह में प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने लोकतंत्र सेनानी एवं स्वतंत्रता सेनानी के परिवार के सदस्यों को शाल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति

मुख्य समारोह कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी। जिसमें नेहरू मान्टेसरी उ. मा. विद्यालय ने प्रथम, सावित्रीबाई फुले शासकीय कन्या उ.मा. विद्यालय ने द्वितीय स्थान व सेवा सदन उ. मा. विद्यालय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मार्च पास्ट में दलो ने बेहतर प्रदर्शन किया। मुख्य समारोह में प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने, शासकीय कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शासकीय अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *