ad
best news portal development company in india

प्रधानमंत्री जी के पीएम मित्रा पार्क भैसोला आगमन की तैयारियों को लेकर बैठक

SHARE:

धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री

कलेक्टर प्रियंक मिश्रा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में प्रधानमंत्री जी के पीएम मित्रा पार्क भैसोला आगमन की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर बैठक आयोजित हुई। बैठक में एसपी मनोज कुमार सिंह, सीईओ जिला पंचायत अभिषेक चौधरी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

जिले के लिए गर्व का अवसर
कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री का धार जिले में आना जिलेवासियों के लिए गर्व की बात है। यह कार्यक्रम हम सभी शासकीय सेवकों के कैरियर के लिए भी यादगार होगा। धार का पीएम मित्रा पार्क देश का पहला पार्क है जिसमें प्रधानमंत्री स्वयं पधार रहे हैं। यह राज्यस्तरीय नहीं बल्कि राष्ट्र स्तरीय कार्यक्रम है।

तैयारियों पर दिए निर्देश
कलेक्टर श्री मिश्रा ने क्राउड मैनेजमेंट की सटीक योजना बनाने, पार्किंग स्थलों का चयन करने और सौंपे गए दायित्वों को पूरी क्षमता से निभाने के निर्देश दिए। संसाधनों की समुचित व्यवस्था, स्वास्थ्य विभाग द्वारा फर्स्ट एड की तैयारी, अधिकारियों और पुलिस बल के ठहरने के लिए लोकेशन तय करने के निर्देश भी दिए गए। बताया गया कि कार्यक्रम में 2500 का बल और लगभग 100 अधिकारी शामिल होंगे।तीन हेलीपैड प्रधानमंत्री के लिए और एक हेलीपैड मुख्यमंत्री के लिए बनाए जाएंगे। बिजली आपूर्ति के साथ जेनरेटर की व्यवस्था, टेलिफोन कनेक्टिविटी और नेटवर्क समस्या समाधान के लिए बीएसएनएल अधिकारियों द्वारा स्थल का निरीक्षण, महत्वपूर्ण स्थलों पर वॉकी-टॉकी, बारिश के मौसम को देखते हुए पुख्ता इंतजाम, चलित शौचालय, रोड मरम्मत, सुगम यातायात और ट्रैफिक एडवाइजरी जारी करने के निर्देश भी दिए गए।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश
एसपी मनोज कुमार सिंह ने कहा कि आपसी समन्वय बेहद जरूरी है, कोई ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लोगों के आगमन के रूट और पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। पार्किंग स्थलों में और महत्वपूर्ण स्थानों पर लाइट, पीए सिस्टम और संकेतक लगाए जाएं।सीईओ जिला पंचायत अभिषेक चौधरी ने वाहनों की व्यवस्था के संबंध में जानकारी दी।
बैठक में एडीएम अश्विनी कुमार रावत, एएसपी विजय डावर सहित पुलिस, प्रशासनिक और जिला अधिकारीगण उपस्थित रहे।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *