धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री
कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में द्वारा खाद्य एंव औषधि प्रशासन के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा रक्षाबन्धन त्यौहार को देखते हुए नमूना संग्रहण की कार्यवाही की गई। जिसमे ग्राम ढोलाना, बदनावर स्थित अपना बाजार से शक्कर बुरा और चायपत्ति, कुक्षी स्थित श्री सांई नमकीन एंड स्वीट्स से बर्फी और सेंव, कुक्षी स्थित टिगू दा ढाबा से गेहूँ का आटा और चावल, मांगोद चौपाटी स्थित रूदाक्ष बेकरी से पेडा और रिफाईण्ड सोयाबीन तेल, राजगढ बस स्टेण्ड स्थित जौधपुर स्वीट्स एंड नमकीन से रसगुल्ला, सोनपापडी, मावा व ग्राम कनारिया, बदनावर स्थित अनिल मावा भंडार से मावा और कानवन, बदनावर स्थित राम जी डेयरी से घी का नमूना लिया गया।
इसी प्रकार पीथमपुर स्थित रघुवंशी किराना भंडार से रिफाईण्ड सोयाबीन तेल, ए.बी. रोड धामनोद क्यूब रेस्टोरेंट से छोले की सब्जी, सार्थ मिल्क प्रोसेसर्स प्राईवेट लिमिटेड मनावर से मावा और घी, गेंदालाल कन्हैया लाल यादव के यादव रेस्टोरेंट केसूर से मावा बर्फी, रिलेक्स पाईट सिंघाना से रसगुल्ला, अंम्बिका दुध डेयरी, सिंघाना से सोन पपडी, भगवानसिंग पिता रतनसिंग ग्राम दूधवाल से दूध, समिलाराम ढालाराम, बिकानेर स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट, आयशर चौराहा, पीथमपुर से मावा बर्फी और नमकीन, लक्ष्मी दुध डेयरी, आजाद चौराहा पीथमपुर से पनीर, निगम स्वीट्स आजाद चौराहा पीथमपुर से मावा और खोपरा बुरा, कृष्णा यादव केसूर से मावा, विनोद यादव केसूर से मावा, कान्हा एवरफ्रेश स्वीटस बाकानेर बस स्टैंड, तहसील मनावर से से मावा बर्फी एंव मावा का नमूना लिया गया। दिनेश पाटीदार, जय श्री महाकाल किराना, मनावर से घी का नमूना लिया गया। राठौर किरण, ग्राम बागड़ी, केसुर से सोनपापड़ी का नमूना लिया गया।
यह कार्यवाही खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती निर्मला सोमकुंवर, आर. जी. माऊटा एवं सुभाष खेडकर के द्वारा की गयी है। सभी नमूने मिलावट की जॉच हेतू लिये जाकर राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल को भेजे गये। रिपोर्ट आने पर आगामी कार्यवाही की जावेगी। यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।






