ad
best news portal development company in india

रक्षाबंधन और विश्व आदिवासी दिवस पर प्रकाश डाला

SHARE:

धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री
कुक्षी – हमारी सनातन और आदि संस्कृति हमारे पुरातन महत्व को प्रतिपादित करती है । हमें अपनी संस्कृति पर सदैव गौरव का अनुभव करना चाहिए क्योंकि यह विश्व की प्राचीन और आदिकाल से वर्तमान काल तक सर्वमान्य और स्वीकारणीय रही है । उक्त विचार इतिहास के विद्वान उच्च माध्यमिक शिक्षक बी. एल. गेहलोत ने शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुक्षी में प्रार्थना सभा में व्यक्त किए । इस अवसर पर मनोज कुमार साधु ने कहा कि भारत का साहित्यिक और सांस्कृतिक महत्व भारतीय इतिहास का गौरव है जिस पर हम सबको नाज है । छात्राओं को रक्षाबंधन के पौराणिक महत्व तथा मनाए जाने की परम्परा एवं आदिकाल से चली आ रही गौरवशाली आदिवासी लोक संस्कृति और लोक परम्परा को सदैव अपनाए रखने के बारे में बताया गया । संस्था प्राचार्य एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार सिन्हा तथा संस्था प्रभारी नरेन्द्र कुमार सिर्वी सहित श्रीमती कविता मुकाती व स्टॉफ सदस्यों ने छात्राओं को शुभकामनाएं दी । इस अवसर पर छात्राओं ने आदिवासी लोक परम्परा पर आधारित चित्र प्रदर्शित किए ।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *