ad
best news portal development company in india

नेत्रदानी के पगड़ी रस्म में हुआ 42 यूनिट रक्तदान

SHARE:

नानपुर से मांगीलाल वर्मा

नेत्रदानी स्व.दयाशंकर मांगीलाल जी राठौड़ के पगड़ी रस्म में की पावन स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन जिसमें 42 यूनिट ब्लड एकत्र हुआ। टीम रक्तदूत के सदस्य प्रदीप क्षीरसागर ने बताया नेत्रदानी स्व. दयाशंकर राठौड़ के पगड़ी कार्यक्रम में श्रद्धांजलि स्वरुप रक्तदान शिविर का आयोजन जिला अस्पताल ब्लड बैंक अलीराजपुर स्टॉफ द्वारा शासन के नियमों का पालन करते हुए किया गया। जिसमें परिवार के सदस्यों सहित 42 लोगों ने अपना अमूल्य रक्तदान किया। शिविर मे मातृशक्ति की अहम भूमिका रही कुल 12 मातृशक्ति ने रक्तदान किया तथा 30 पुरुष ने रक्तदान किया। अधिकतर मातृशक्तियो ने पूरे उत्साह से पहली बार रक्तदान किया ।

आयोजन में जिला अस्पताल अलीराजपुर ब्लड बैंक टीम , साईं सेवा समिति नानपुर ,ब्लड डोनेशन ग्रुप जोबट का विशेष सहयोग रहा I रक्तदुत समिति सदस्य कपिल राठौड़ ने नेत्रदान और रक्तदान जरूरी क्यों पर विस्तृत जानकारी दी , अश्विनजी नागर , प्रमेय रेवड़ियां, कादु डुडवे ने बताया आये दिन विभिन्न बीमारियों से पीड़ित मरीजों को जिला अस्पताल अलीराजपुर में रक्त की बहुत आवश्यकता होती रहती है रक्त की कमी के कारण मरीजों को काफी समस्या का सामना करना पड़ता है। परिवार द्वारा प्रेरित होकर रक्तदान शिविर का आयोजन पीड़ित मानवता सेवार्थ किया गया ।
अलीराजपुर जिले में पगड़ी रस्म में 76 वा और जिले में राठौड़ समाज का 40 वा, नानपुर नगर का 7 वा रक्तदान शिविर आयोजित हुआ है । ये शिविर पगड़ी रस्म में स्मृति स्वरूप रक्तदान शिविर आयोजित किया। परिवारजनों ने सभी रक्त दाताओं का आभार व्यक्त किया एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया।


कार्यक्रम में आये सभी लोगो से रक्तदान एवं नेत्रदान कराने का आह्वान किया गया।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *