धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री
- यूरिया खाद की समस्या से झुझ रहे आदिवासी किसान —
- शासन की उदासीनता से बाजार से महंगे दामों पर खरीदने को मजबूर किसान —
लोकेशन लोंगसरी
धार जिले के आखिरी छोर पर बसे कुक्षी तहसील के लोंगसरी क्षेत्र में किसान यूरिया खाद की किल्लत को लेकर काफी नाराज है । पिछले कई दिनों से क्षेत्र की सहकारी मर्यादित समिति में खाद उपलब्ध नहीं होने से क्षेत्र के गरीब आदिवासी किसानों को बाजार से महंगे दामों में लेना पड़ रहा है । इधर किसानों का कहना है कि- बाजार में आसानी से 600 से 700 रुपए में यूरिया खाद मिल जाती है और सोसाइटी में इसकी कीमत 260 रुपए के आसपास है, जिसके कारण खाद सोसाइटी में कम ओर बाजार में ज्यादा मिलता है । जिसके कारण मजबूरी में किसानों को बाजार से लेना पड़ता है ।
कई दिनों से किसान खाद की किल्लत को लेकर परेशान है, परंतु जिम्मेदारों का इस ओर ध्यान नहीं है । किसानों का कहना है कि- सोसाइटी में पदस्थ मैनेजर के द्वारा किसानों के साथ अभद्रता भी की जाती है । अज्ञात राजनेतिक संरक्षण से सोसायटी प्रभारी नीलेश पवाँर अपनी मनमानी करता है और गाली गलौच ओर खुलकर दादागिरी करता है ।
जिसकी शिकायत करने पर धार से निरीक्षण टीम.आई. और टिम से फरियादी शिकायत करता है, पर दबाव बनाकर शिकायत वापिस लेने को कहा जिसकी शिकायत वरिष्ठ अधिकारी को भी की है । इसके अतिरिक्त सीएम हेल्पलाइन भी की है । पीडित किसानों का यह आरोप है कि- खाद का ट्रक 16 तारीख को शाम को पहुंचा था, परंतु खाद के ट्रक के पहुंचने के पहले ही बड़े व्यापारियों का परमिट बनकर पूरा खाद बाट दिया ओर हमने 17 तारीख को जब खाद लेने पहुंचे तो खाद नहीं होने का कारण मेरे साथ बतमीजी की गई ।
अब देखना होगा कि जिस प्रकार से क्षेत्र में आदिवासी समाज के लोगों के साथ अभद्रता करने वाले कर्मचारी आखिर कब तक कौन लेगा संज्ञान






