ad
best news portal development company in india

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में होगा अभ्युदय विश्वविद्यालय परिसर में श्रीराम मंदिर का लोकार्पण एवं युवा संवाद का आयोजन

SHARE:

जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री

मुख्यमंत्री डॉ यादव का 2 अगस्त को खरगोन में भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित

खरगोन। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आगामी 2 अगस्त को खरगोन जिले के गोवाड़ी फाटा स्थित अभ्युदय विश्वविद्यालय का भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री डॉ यादव विश्वविद्यालय परिसर में नवनिर्मित श्रीराम दरबार मंदिर का लोकार्पण और विश्वविद्यालय में अध्ययनरत लगभग 3000 विद्यार्थियों से प्रत्यक्ष संवाद करेंगे। युवा संवाद के माध्यम से मुख्यमंत्री डॉ यादव युवाओं को शिक्षा, कौशल विकास, स्वावलंबन, सांस्कृतिक जागरूकता और राष्ट्र निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन देंगे।

अभ्युदय विश्वविद्यालय के संस्थापक स्वप्निल कोठारी ने बताया कि परिसर में स्थित श्रीराम दरबार मंदिर भारतीय संस्कृति, श्रद्धा और नैतिक मूल्यों का प्रतीक बनेगा, जो संस्था के विद्यार्थियों को आध्यात्मिक बल देगा और उनमें सामाजिक जिम्मेदारी और सकारात्मक दृष्टिकोण का विकास करेगा। उन्होंने बताया कि युवा संवाद कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए एक दुर्लभ अवसर होगा जिसमें उन्हें प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व से सीधा संवाद स्थापित करने का अवसर मिलेगा। कुलसचिव डॉ. विक्रम सिंह परमार ने बताया कि अभ्युदय विश्वविद्यालय इस पूरे दिन को ‘आस्था, संवाद और प्रेरणा दिवस’ के रूप में मनाते हुए प्रदेश में शिक्षा और संस्कृति के समन्वय का उदाहरण प्रस्तुत करने जा रहा है।

कार्यक्रम में जिले के जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा विश्वविद्यालय के विद्यार्थी, शिक्षक और कर्मचारी तथा निमाड़ क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य एवं शिक्षक उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, शैक्षणिक प्रदर्शनियाँ और विश्वविद्यालय की उपलब्धियों का प्रदर्शन किया जाएगा

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *