ad
best news portal development company in india

खरगोन पुलिस ने किया 02 नाबालिग बालिका को दस्तयाब

SHARE:

जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री

  • थाना गोगावां एवं थाना बडवाह पर किया 01-01 नाबालिग बालिका को दस्तयाब,
  • पुलिस के लगातार जारी प्रयासों से मिली गुम बलिकाएँ,
  • बालिका को सकुशल किया परिजनों के सुपुर्द, परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।

खरगोन। पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इंदौर (ग्रामीण) श्री अनुराग एवं पुलिस उप महानिरीक्षक निमाड रेंज खरगोन सिद्धार्थ बहुगुणा के द्वारा नाबालिग बालक व बालिकाओं को अधिक से अधिक दस्तायबी करने हेतु निर्देशित किया गया था । प्राप्त निर्देशों के परिपालन मे खरगोन पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा के निर्देशन व अति. पुलिस अधीक्षक खरगोन श्रीमति शकुन्तला रुहल के मार्गदर्शन मे समस्त अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) एवं समस्त थाना प्रभारीयों को त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था ।

थाना गोगावां

इसी क्रम में दिनांक 17.06.25 को थाना गोगावां फरियादी निवासी ग्राम मुंडिया ने अपनी नाबालिग बालिका की गुम होने की सुचना दी थी, जिसपर थाना गोगावां पर अपराध क्रमांक 297/25 धारा 137(2) BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था । विवेचना के दौरान पुलिस टीम के द्वारा निरंतर बालिका को खोजने के प्रयास किये जा रहे थे ।

परिणामस्वरूप पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका को सकुशल जिला राजकोट गुजरात से दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया गया है । उक्त की गयी कार्यवाही में गोगावां थाना प्रभारी निरीक्षक एमआर रोमडे, उनि शकील खान, आर विशाल, साइबर सेल से आर अभिलाष डोंगरे का विशेष योगदान रहा ।

वहीं थाना बडवाह पर भी दिनांक 20.07.25 को फरियादी निवासी काटकूट फाटा बड़वाह ने अपनी नाबालिग बालिका की गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसपर थाना बडवाह पर अपराध क्रमांक 379/25 धारा 137(2) BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था । जिसमे पुलिस टीम को नाबालिग बालिका की इंदौर में होने की सुचना प्राप्त होने पर तत्काल इंदौर रवाना होकर बालिका को सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया गया है । शेष गुम बालक/बालिकाओं की दस्तायाबी के प्रयास निरंतर जारी है ।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *