ad
best news portal development company in india

जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया प्रधानमंत्री आवास प्लस 2.0 का सर्वे

SHARE:

इक़बाल खत्री 

                खरगोन । जनपद पंचायत सेगांव में प्रधानमंत्री आवास प्लस 2.0 का सर्वे जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया जा रहा है। पात्र हितग्राही भारत कन्हैया,  संजय राजाराम और लखन राजाराम का सर्वे किया गया। 13 मार्च को ग्राम पंचायत सेगांव में जनपद उपाध्यक्ष ओम पाटीदार, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि ग्राम सरपंच  शांतिलाल चौहान, पंचगण  हरीश पाठक, धीरज मिश्रा, दिलीप मण्डलोई, सुपड़या कनोजे तथा जनप्रतिनिधियो की उपस्थिति में प्रधानमंत्री आवास प्लस 2.0 के तहत पात्र हितग्राही भारत कन्हैया, संजय राजाराम और  लखन राजाराम का नाम जोड़ा गया। 

                जनपद पंचायत सेगांव की प्रत्येक ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री आवास प्लस 2.0 का सर्वे मेला व शिविर लगाकर तथा घर-घर जाकर शासन के निर्धारित पात्रता निर्धारण बिंदुओं के तहत पूर्व में छूटे हुए पात्र हितग्राहियों का सर्वे किया जा रहा है। सर्वे में जनपद सेंगांव के आवास प्रभारी ब्लॉक समन्वयक  गणेश कानुगो, क्लस्टर प्रभारी एडीईओ  सुनील भाभर, उपयंत्री मनीष चौहान, ग्राम रोजगार सहायक रोशन साल्वे एवं ग्राणीण जन उपस्थित थे। वर्तमान ग्राम पंचायत सेंगांव में नवीन सर्वे में कुल 184 पात्र हितग्राहियों का सर्वे किया जा चूका है। शेष पात्र हितग्राहियो का सर्वे 31 मार्च 2025 तक पूर्ण कर लिया जायेगा। ग्राम में कोई भी पात्र हितग्राही नहीं छूटें इसके लिए ग्राम पंचायत के सर्वेयर द्वारा घर-घर जाकर आवास के लिए सर्वे कार्य किया जा रहा है।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई