ad
best news portal development company in india

खरगोन पुलिस ने अमानत मे खयानत के मामले की विवेचना मे 06 अन्य फोर व्हीलर वाहन एवं मामले के 01 और आरोपी को किया गिरफ्तार

SHARE:

 

जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री 

अब तक प्रकरण मे गिरोह के कुल 05 सदस्यों को पुलिस कर चुकी है गिरफ्तार,

पुलिस ने आरोपियों के द्वारा दी गई 06 अन्य फोर व्हीलर वाहन किए जप्त,

अब तक पुलिस ने कुल 09 फोर व्हीलर वाहन किए जप्त, कुल जप्तशुदा 09 फोर व्हीलर वाहनो की कीमत लगभग 60,25,000/-,

पुलिस ने जिला खंडवा, हरदा, खरगोन व सेंधवा से की गड़िया जप्त।

        खरगोन। पुलिस मुख्यालय भोपाल के द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों मे अपराधियों के विरुध्द लगातार कार्यवाही कर आरोपियों की धरपकड़ हेतु निर्देशित किया गया था । प्राप्त निर्देशों के परिपालन मे पुलिस अधीक्षक खरगोन  धर्मराज मीणा के द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों व चौकी प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया । इसी तारतम्य मे थाना कोतवाली खरगोन पुलिस टीम ने अमानत में खयानत करने का मामला दर्ज कर 04 आरोपियों को गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की है ।

        दिनांक 22.05.2025 को फरियादी निवासी भावसार मोहल्ला खरगोन ने थाना कोतवाली खरगोन मे एक शिकायत की थी जिसमे फरियादी के द्वारा अनावेदक इमरान शेख, फारुख शेख, अविनाश जाधव एवं दीपक पर आरोप लगाते हुए बताया कि इन चारों के द्वारा मेरी अर्टिगा गाड़ी किराये पर संचालित करने के नाम पर लेकर गए एवं इनके द्वारा मुझे किराया राशि नही दी गई है और वाहन कही छिपा दिया है । प्राप्त शिकायत की पुष्टि हो जाने उपरांत थाना कोतवाली खरगोन पर अपराध क्रमांक 242/25 धारा 318(4), 316(2), 112 बीएनएस अमानत में खयानत व संगठित अपराध की धाराओ का मामला पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।  

        प्रकरण मे पुलिस टीम ने विवेचना के दौरान पूर्व मे चारों आरोपियों इमरान शेख, फारुख शेख, अविनाश जाधव एवं दीपक के कब्जे से 03 कार कीमत लगभग 20,25,000/- रुपये की जप्त कर अग्रिम विवेचना की जा रही थी । 

        इसी कड़ी मे विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपियों का पुलिस रिमान्ड प्राप्त किया गया व आरोपियों से पुलिस ने विस्तृत पूछताछ की गई । जिसमे पुलिस टीम ने कड़ी दर कड़ी जोड़ते हुए प्रकरण मे जिला खंडवा, हरदा, खरगोन व सेंधवा से इसी प्रकार अन्य लोगों को किराये पर ली गई गाड़ियों को गिरवी रखी हुई 06 अन्य फोर व्हीलर वाहनो को जप्त किया  व प्रकरण मे शामिल पूर्व से 04 आरोपियों का एक और अन्य साथी चेतन पिता किशोर धामुने उम्र 36 साल निवासी सेधवा जिला बडवानी को गिरफ्तार किया गया है । 

        इस प्रकार प्रकरण मे अब तक पुलिस ने कुल 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया है व मामले मे 09 फोर व्हीलर वाहन जिनमे 01 इनोवा,01 बुलेरो,03 आर्टिका व 04 मारुति कार कीमत लगभग 60,25,000/- रुपये को जप्त कर आरोपियों को  न्यायालय में पेश किया गया है । 

गिरफ्तार आरोपियों के नाम-

1. ईमरान पिता मो. रफीक उम्र 37 साल  निवासी आजाद नगर खरगोन ,

2. फारुख पिता फरीद उम्र 33 साल निवासी पठानवाडी खरगोन ,

3. अविनाश पिता बापु उम्र 34 साल निवासी  जैतापुर,

4. दीपक पिता दशरथ उम्र 42 साल निवासी जैतापुर खरगोन

5. चेतन पिता किशोर धामुने उम्र 36 साल निवासी सेधवा जिला बडवानी

उक्त प्रकरण मे एसडीओपी खरगोन रोहित लखारे के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी कोतवाली खरगोन निरीक्षक  बनवारी लाल मण्डलोई के नेतृत्व मे सउनि. आशीष सोमवंशी, प्रआर मनमोहन, चमारसिग कनासे, धर्मेन्द्र राजावत, सियाराम डावर, आर. संतोष शुक्ला रामसेवक गुर्जर, जामसिग रावत, नवीन जाजमें, मुकेश मालवीय,महेश रावत, रेमनु जमरे, सुशील वास्कले का विशेष योगदान रहा ।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *