ad
best news portal development company in india

पुलिस थाना सागौर को मीली बडी सफलता लुट के आरोपी गीरफ्त मेपुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक धार श्री मनोज कुमार सिंह के निर्देशन में धार पुलिस को थाना सागौर क्षेत्रांतर्गत चौकी दिग्ठान क्षेत्र में “मानपुर-बगडी रोड ग्राम बाछनपुर” में लूट करने वाले 04 आरोपियों को गिरफ्तार करने लूटा गया मश्रुका बरामद करने में मिली महत्वपूर्ण सफलता।

SHARE:

धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री

धार पुलिस को थाना सागौर क्षेत्रान्तर्गत 05 दिन पूर्व मानपुर-बगडी रोड ग्राम बाछनपुर में लूट करने वाले 04 आरोपियों को गिरफ्तार करने में मिली महत्वपूर्ण सफलता।धार पुलिस को आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मश्रुका जप्त करने में मिली महत्वपूर्ण सफलता

घटना का संक्षिप्त विवरण इस है कि घटना दिनांक 10/07/2025 की रात करीबन 10.30 बजे फरियादी लविश पिता शिवनारायण उम्र 43 वर्ष निवासी सिल्लौदाखुर्द इंदौर से मोटर सायकल से सिल्लौदाखुर्द आ रहा था तभी बाछनपुर फाटे के आगे पुलिया पर खडे अज्ञात बदमाशों व्दारा हाथ पर डण्डा मारकर गिरा दिया एवं नकली पिस्टल दिखाकर, मारपीट कर जेब में रखे 40,000/-रुपये नगदी व मोबाईल लूट कर ले गये । फरियादी की रिपोर्ट पर थाना सागौर पर अपराध क्रमांक 172/2025 धारा 309 (6) बीएनएस-2023 का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।


पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक धार श्री मनोज कुमार सिंह व्दारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए सूनसान रोड़ पर राहगीरो के साथ मारपीट कर लूट, डकैती करने वाले गिरोह को चिन्हित कर आरोपियो की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार श्री विजय डावर के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक पीथमपुर श्री रवि सुनेर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सागौर उनि प्रकाश सरोदे एवं चौकी प्रभारी दिग्ठान उनि अजीतसिंह पंवार व सायबर शाखा प्रभारी उनि प्रशांत गुंजाल को उचित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था।


थाना सागौर व सायबर सेल धार पुलिस टीम के द्वारा चोरी, लुट, डकैती व पुराने अपराधियों को पकडकर लगातार पतारसी की जा रही थी व क्षेत्र में मुखबीरो को भी सक्रिय किया गया था। दौराने विवेचना मुखबीर की सुचना मिली की मानपुर-बगडी रोड ग्राम बाछनपुर में लूट की घटना घटित करने वाले कुछ संदिग्ध पुनः वारदात करने हेतु घुम रहे है जिस पर पुलिस द्वारा घेराबन्दी कर पकडा। जिनसे नाम पता पुछते अपना नाम (1) कृष्णा पिता नंदू सिंगाड जाति भील उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम उटावद (2) अभिषेक पिता रमेश नायक जाति बंजारा उम्र 21 वर्ष निवासी उटावद (3) रितिक पिता मुकेश डामोर उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम उटावद (4) कान्हा पिता भेरूसिंह डामोर उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम उटावद थाना नौगांव का होना बताया।

आरोपियों ने पुछताछ में फरियादी लविश के साथ मानपुर-बगडी रोड ग्राम बाछनपुर में लूट की घटना घटित करना स्वीकार किया। आरोपीयों से लूटा गया मश्रुका बरामद किया गया।

  • गिरफ्तार आरोपियों के नाम
  • 01 कृष्णा पिता नंदू सिंगाड जाति भील उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम उटावद
  • 02 अभिषेक पिता रमेश नायक जाति बंजारा उम्र 21 वर्ष निवासी उटावद
  • 03 रितिक पिता मुकेश डामोर उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम उटावद
  • 04 कान्हा पिता भेरूसिंह डामोर उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम उटावद थाना नौगांव

सराहनीय कार्य:- उक्त कार्यवाही में आरोपीयों को पकडने में थाना प्रभारी सागौर उनि प्रकाश सरोदे, चौकी प्रभारी दिग्ठान उनि अजीत सिंह पंवार, सउनि श्रवण सिंह परिहार, सउनि नागेन्द्र सिंह तोमर, सउनि कैलाश परिहार, सउनि कमलसिंह यादव आर. संदीप, आर. सचिन सै. शिवनारायण, एवं सायबर सेल प्रभारी प्रशान्त गुजाल, प्रआर. विजयसिंह भाटी, प्रआर.बलराम भंवर, प्र.आर. सर्वेश, आर. प्रशान्त,आर. रोहित, आर.भानुप्रतापसिंह आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई