जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री
खरगोन। जिले के प्रत्येक थानों पर चलाये गये विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम दिनांक 15.07.2025 से दिनांक 31.07.2025 तक प्रदेश स्तर पर चलाया जा रहा है नशे के विरुद्ध जागरूकता अभियान, खरगोन शहर में 500 से अधिक बच्चो के द्वारा दिया गया “नशा मुक्ति” का सन्देश, निकाली गयी जागरूकता रैली, विधायक बालकृष्ण पाटीदार व पुलिस अधीक्षक खरगोन धर्मराज मीणा के द्वारा रैली को दिखाई गयी हरी झंडी, जिले के समस्त थानों पर आयोजित किये गये स्थानीय कार्यक्रम,
सार्वजनिक स्थानों,
स्कूल, कॉलेज में छात्रों, युवाओ व नागरिको को जागरूक करने के लिए दिलाई नशा न करने की शपथ,
“नशे से दूरी है जरूरी” का दिया नारा नशे का बढ़ता उपयोग समाज के लिए जो गंभीर चुनौती बन रहा है, जिससे युवा पीढ़ी का लगातार भविष्य खतरे में पड़ रहा है ।
यह प्रवृत्ति न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डालती है, बल्कि अपराधों को भी बढ़ावा देती है। इसी को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा दिनांक 15.07.2025 से दिनांक 31.07.2025 तक प्रदेश स्तर पर नशे के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने हेतु निर्देशित किया गया था ।
प्राप्त निर्देशों के परिपालन मे पुलिस अधीक्षक खरगोन धर्मराज मीणा के निर्देशन व अति. पुलिस अधीक्षक खरगोन श्रीमति शकुन्तला रुहल के मार्गदर्शन मे समस्त अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) एवं समस्त थाना प्रभारीयों को विभिन्न विभागो के सहयोग से प्रत्येक दिन विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर आम जन को नशा करने के दुष्परिणाम के प्रति प्रेरित करने के लिए निर्देशित किया गया था ।
इसी क्रम में आज दिनांक 16.07.2025 को खरगोन स्टेडियम से 500 से अधिक बच्चो के द्वारा “नशा मुक्ति” समाज का सन्देश देने के साथ जागरूकता रैली निकाली गयी । उक्त रैली को विधायक बालकृष्ण पाटीदार व खरगोन पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा के द्वारा हरी झंडी दिखाई गयी । रैली में विद्यार्थियों और खिलाडियों की भागीदारी रही हाथों में जागरूकता संदेश वाली तख्तियाँ लेकर विद्यार्थियों ने “नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो”, नशे से दूरी है जरूरी “युवाओं का नाश है नशा” नशा छोडो़ खेलों से जुडों जैसे नारे लगाए । इस मौके पर विधायक बालकृष्ण पाटीदार ने कहा, “नशा समाज के लिए एक गंभीर चुनौती है । युवा पीढ़ी को इससे बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है।” और यह अभियान को और अधिक प्रचार प्रसार कर शहर को नशा मुक्त करें ।
पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा ने नशे के खिलाफ चल रही कार्रवाई की जानकारी देते हुए कहा कि “नशा तस्करी और सेवन करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। समाज का सहयोग इस अभियान को सफल बना सकता है।” साथ ही खरगोन स्टेडियम में मौजूद 500 से अधिक बच्चो व युवाओ को नशा करने वाले व्यक्ति को नशे से होने वाले दुष्परिणाम जैसे कैंसर, हार्ट अटैक, फेफड़ों की बीमारी, रक्तचाप, शरीर का कमजोर होना, याददाश्त कमजोर होना, मानसिक रोग आदि गंभीर बीमारियाँ से ग्रसित बीमारियों के बारे में बताया गया, साथ ही नशा मुक्ति हेतु जागरूकता पम्प्लेट्स वितरित किये गये व सेल्फी पॉइंट्स भी लगाये गये है । जागरूकता रैली में जिला खेल अधिकारी पवि दुबे, नगरपालिका उपाध्यक्ष्य भोलू कर्मा व अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।
इसी के साथ जिले के प्रत्येक थानों पर भी विभिन्न प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जिसमे सार्वजनिक स्थानों, स्कूल, कॉलेज में छात्रों, युवाओ व नागरिको को इस जागरूकता कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समझाते हुए बताया गया कि नशा करने वाले व्यक्ति की प्रवृत्ति उन्हे अपराध घटित करने के लिए भी प्रेरित करती है, नशा छोड़ने से व्यक्ति एक आदर्श समाज का निर्माण कर सकता है । आने वाले पीढ़ी को नशे से दूर कर एक सुनहरा भारत बनाने के लिए पुलिस की यह पहल है । साथ ही पुलिस के द्वारा मौजूद लोगो को नशे से दुर रहकर अपने स्वस्थ जीवन शैली अपनाने हेतु प्रेरित किया गया है ,मौजूद लोगो को नशा न करने की शपथ भी दिलाई गई व “नशे से दूरी है जरूरी” का नारा भी दिया गया।






