ad
best news portal development company in india

पुनर्घनत्वीकरण योजना कलेक्टर सिंह ने निर्माणाधीन कार्यो का लिया जायजा अधिकारियों को शीघ् कार्य पूर्ण करने के दिये निर्देश

SHARE:

संभाग ब्यूरो बिलाल खत्री

                बुरहानपुर जिले में पुनर्घनत्वीकरण योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्यो का जायजा लेने के उद्देश्य से आज कलेक्टर  हर्ष सिंह भ्रमण पर रहे। उन्होंने बहादरपुर रोड निर्माणाधीन नवीन तहसील कार्यालय भवन, जनपद पंचायत कार्यालय भवन, रेणुका माता मंदिर के समीप निर्माणाधीन स्पोटर्स कॉम्पलेक्स तथा शहरी क्षेत्र में पालीक्लीनिक भवन का सूक्ष्मता से अवलोकन किया।

                कलेक्टर  हर्ष सिंह ने सर्वप्रथम बहादरपुर रोड पर निर्माणाधीन अनुविभागीय कार्यालय, तहसील कार्यालय व जनपद पंचायत कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां एसडीएम व तहसीलदार कोर्ट, नाजिर, रीडर कक्ष, बैठक हॉल इत्यादि कक्षों का अवलोकन किया। वहीं एसडीएम व तहसीलदार चेम्बर को बड़ा करने हेतु निर्देशित किया। 

निर्माण एजेन्सी को कार्य शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिये

                कलेक्टर ने कार्यालय में खिड़की-दरवाजे, फर्नीचर, लाईट व्यवस्था, रेलिंग लगाने, लिफ्ट की व्यवस्था हेतु निर्देशित किया तथा बाउन्ड्रीवॉल का प्रस्ताव तैयार कर शासन से स्वीकृति प्राप्त करने उपरांत कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिये।तत्पश्चात कलेक्टर  सिंह ने रेणुका माता मंदिर के समीपस्थ बन रहे स्पोटर्स कॉम्प्लेक्स का जायजा लेते हुए निर्माण एजेन्सी को कार्य में तेजी लाने की बात कही। उन्होंने स्पोटर्स कॉम्प्लेक्स में बन रहे कार्यालय, बैडमिंटन कोर्ट, कोच रूम, प्लेयर डेसिंग रूम, टेबल टेनिस इत्यादि कक्षों को देखा। कॉम्प्लेक्स डिजाईन का अवलोकन करते हुए अधिकारियों से निर्माण कार्य की जानकारी प्राप्त की गई। वहीं उन्होंने पुराने जिला चिकित्सालय में निर्माणाधीन पालीक्लीनिक के संबंध में निर्माण एजेन्सी के अधिकारियों से निर्माण कार्य को लेकर चर्चा की एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया कि हॉस्पिटल में फर्नीचर, बैठक व्यवस्था, फायर सेफ्टी व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था इत्यादि समस्त आवश्यक व्यवस्थायें करवाना सुनिश्चित करें।

            इस अवसर पर अपर कलेक्टर  वीरसिंह चौहान, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व  पल्लवी पुराणिक, जनपद पंचायत सीईओ  दुर्गेश भुमरकर, तहसीलदार  प्रवीण ओहरिया, कार्यपालन यंत्री  एम.एल.धाकसे सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई