ad
best news portal development company in india

राज्य शासन गेहूँ, समर्थन मूल्य एवं बोनस मिलाकर 2600 रू. की दर से खरीदी करेंगी

SHARE:

 

संभाग ब्यूरो बिलाल खत्री

    बड़वानी भारत सरकार द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए गेहूँ का समर्थन मूल्य 2425 रूपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है तथा 175 रूपये प्रति क्विंटल बोनस देगी । इस प्रकार कुल समर्थन मूल्य 2600 रूपये प्रति क्विंटल की दर से इस वर्ष गेहूँ का उपार्जन किया जायेगा। 

समर्थन मूल्य पर गेहूं विक्रय करने के लिए किसान को पंजीयन करावाना अनिवार्य है

 किसान पंजीयन के लिए जिले की 21 समितियों को केन्द्र बनाया गया है । इसके अतिरिक्त एवं क्योस्क, एमपी ऑनलाईन तथा लोकसेवा केन्द्रों के माध्यम से भी दिनांक 31 मार्च 2025 तक किसान अपना पंजीयन करवा सकते है। 

आज दिनांक तक 156 किसानों के द्वारा पंजीयन कराया गया है

समर्थन मूल्य पर जिले के तीन खरीदी केन्द्र वेयर हाउस बडवानी, अंजड एवं सेधवा में दिनांक 15 मार्च 2025 से खरीदी की जायेगी। जिन किसानों के द्वारा पंजीयन करवाया गया है, वह पंजीकृत नम्बर से 

https://mpeuparjan.mp.gov.in

 के माध्यम से स्लॉट बुकिंग के माध्यम से गेहूँ विक्रेय की दिनांक एवं उपार्जन केन्द्र का चयन कर सकते है।जिन किसानों द्वारा अभी तक पंजीयन नही कराया गया है, वह आज ही अपने नजदीक के पंजीयन केन्द्र पर पहुंचकर अनिवार्य रूप से पंजीयन करायें अन्यथा समर्थन मूल्य का लाभ प्राप्त नही होगा।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई