ad
best news portal development company in india

खरगोन पुलिस ने दुष्कर्म के 02 फरार आरोपीयो को किया गिरफ्तार

SHARE:

 

इक़बाल खत्री 

      नाबालिग बालिका को पूर्व मे ही पुलिस कर चुकी थी दसत्याब जिसे किया परिजनो के सुपुर्द ।

     खरगोन। पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना के द्वारा जिला खरगोन में पंजीबद्ध प्रकरणों मे फरार चल रहे आरोपियों की पतारसी व शीघ्र से शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु निर्देश दिये गये थे । प्राप्त निर्देशों के परिपालन मे व अति. पुलिस अधीक्षक  मनोहर सिंह बारिया व अति. पुलिस अधीक्षक खरगोन (ग्रामीण) श्रीमति शकुंतला रुहल के मार्गदर्शन मे समस्त अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) एवं समस्त थाना प्रभारीयों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था । इसी क्रम मे थाना बलवाड़ा पर दुष्कर्म के फरार आरोपीयो को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की। 

      दिनांक 23.06.2024 को थाना बलवाड़ा पर फरियादी निवासी ग्राम सेंधवा मे सूचना थी की उनकी नाबालिग लड़की उम्र 17 वर्ष को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसला कर अपने साथ ले गया है । फरियादी की सूचना पर थाना बलवाड़ा पर अपराध क्रमांक 206/24 धारा 363 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । 

     प्रकरण मे विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने अपहर्ता की जानकारी जुटाई व अपहर्ता के परिजनों व आसपास के लोगों व दोस्तों से चर्चा की गई जिसमे पुलिस टीम को जानकारी प्राप्त हुई कि, बालिका को शिव पिता दिलीप बौरासी निवासी रतलाम बहला फुसला कर अपने साथ ले जाना पाया गया  । 

            प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम के द्वारा तत्काल शिव पिता दिलीप बौरासी निवासी रतलाम के बारे मे जानकारी एकत्रित की गई व पुलिस टीम को तत्काल शिव पिता दिलीप बौरासी निवासी रतलाम के घर के लिए रवाना किया गया। जिसमे पुलिस टीम के द्वारा उसके घर पर व उसके मिलने वाले सभी संभावित स्थानों पर दबिश दी परंतु पुलिस टीम को कोई सफलता नहीं मिल पाई । जिसके बार लगातार निरंतर प्रयासों के चलते पुलिस टीम ने अपहर्ता को दिनांक 20.11.24 को सफलतापूर्वक मुखबिर सूचना व तकनीकी सहायता के आधार पर दसत्याब कर लिया गया । पुलिस ने इस प्रकरण मे शिव पिता दिलीप बौरासी निवासी रतलाम के जीजा को भी इस प्रकरण मे आरोपियों को संरक्षण देने के अपराध मे गिरफ्तार किया जा चुका है । 

         दिनांक 20.11.24 को दसत्याब हुई बालिका के बयानों के आधार पर पुलिस टीम ने प्रकरण मे धारा 366, 376, 376(2)(एन), 368, 5 एल/6 पोक्सो एक्ट का इजाफा किया गया है व फरार आरोपी शिव पिता दिलीप बौरासी निवासी रतलाम व उसके भाई धर्मेन्द्र पिता दिलीप बौरासी निवासी रतलाम की गिरफ़्तारी के भरसक प्रयास किए गए । 

          इस प्रकरण मे पुलिस अधीक्षक खरगोन धर्मराज मीना के द्वारा भी फरार आरोपियों की गिरफ़्तारी पर राशि 5000/- रुपये के इनाम की उद्घोषणा की गई थी । पुलिस टीम के द्वारा दिनांक 15.03.25 को आरोपी शिव पिता दिलीप बौरासी निवासी रतलाम व उसके भाई धर्मेन्द्र पिता दिलीप बौरासी निवासी रतलाम को रतलाम से गिरफ्तार किया गया है जिन्हे  न्यायालय में पेश किया जा रहा है । 

        उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बलवाड़ा निरीक्षक  अनिल बामनिया, सउनि दुर्गेश विश्वकर्मा, सउनि दिनेश डाबर, आर 990 सुनिल, एसडीओपी कार्यालय बड़वाह से प्रआर संदीप चौहान व सायबर सेल से आर अभिलाष डोंगरे का विशेष योगदान रहा ।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई