ad
best news portal development company in india

कक्षा 12वीं के रसायन शास्त्र, इतिहास, व्यवसाय अध्ययन सहित अन्य विषयों को पेपर संपन्न

SHARE:

 

इक़बाल खत्री 

                खरगोन। 17 मार्च को मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल भोपाल की बोर्ड परीक्षा कक्षा 12वीं का रसायन शास्त्र, इतिहास, व्यवसाय अध्ययन, एली, आफ साईंस एण्ड मेथेमेटिक्स यूजफल फॉर एग्रीकल्चर, ड्राइंग एण्ड पेंटिंग, गृह प्रबन्ध पोषण एवं वस्त्र विज्ञान का प्रश्न पत्र हुआ। यह परीक्षा जिले के 86 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा सम्पन्न हुई। कक्षा 12वीं में  रसायन शास्त्र, इतिहास, व्यवसाय अध्ययन, एली, आफ साइंस एण्ड मेथेमेटिक्स यूजफल फॉर एग्रीकल्चर, ड्राइंग एण्ड पेंटिंग, गृह प्रबन्ध पोषण एवं वस्त्र विज्ञान परीक्षा में कुल दर्ज 14609 विद्यार्थियों में से 14183 विद्यार्थी सम्मिलित हुए तथा 426 विद्यार्थी अनुपस्थित रहें। परीक्षा में नियमित कुल दर्ज 11892 विद्यार्थियों में से 11756 विद्यार्थी उपस्थित हुए तथा 136 अनुपस्थित रहें। इसी प्रकार स्वाध्यायी 2717 दर्ज में से 2427 विद्यार्थी उपस्थित तथा 290 विद्यार्थी अनुपस्थित रहें। यह जानकारी कन्ट्रोल रूम प्रभारी हबीब बेग मिर्जा, प्रदीप कुमार गुप्ता ने दी।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई