ad
best news portal development company in india

पुलिस ने मौके से जप्त की अवैध हाथ भट्टी शराब एवं नष्ट की महुआ लहान

SHARE:

इक़बाल खत्री 

             नर्मदा नदी किनारे कठोरा से चौकी खलटांका थाना बलकवाडा पुलिस ने जप्त की अवैध 90 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब मौके से किया 1000 लीटर महुआ लहान नष्ट 

             खरगोन। पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इन्दौर (ग्रामीण) अनुराग एवं पुलिस उप. महानिरीक्षक निमाड रेंज खरगोन सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा क्षेत्र मे शराब बिक्री के संबंध मे मुखबीर तंत्र मजबुत कर त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये गये थे । वरिष्ठ अधिकारियो से प्राप्त निर्देशो के परिपालन में पुलिस अधीक्षक खरगोन धर्मराज मीणा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खरगोन  मनोहर बारिया तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति शकुन्तला रुहल एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मनोहर सिंह गवली के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बलकवाडा निरीक्षक रितेश यादव  पुलिस टीम द्वारा नर्मदा नदी के किनारे घाटबैयडा कठोरा में दबिश देकर 90 लीटर अवैध कच्ची शराब महुये की जप्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। मौके पर करीब 1000 एक हजार लीटर महुआ लहान भी नष्ट किया गया।

            दिनांक 17.03.2025 को आरोपी सुरेश पिता ऊंकार निवासी घाटबैडिया द्वारा ग्राम घाट बैडीया मे नर्मदा जी किनारे झाडीयो मे बडी मात्रा मे अवैध कच्ची महुआ शराब बैचने की मूखबिर सुचना मिलने पर पुलिस फोर्स के द्वारा ग्राम घाट बैडीया मे नर्मदा जी किनारे झाडीयो मे दबीश दी गई जिसमे आरोपी सुरेश के कब्जे से 50-50 लीटर क्षमता वाले प्लास्टीक के दो बडे ड्रमो में कुल 90 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब को जप्त कर मौके पर करीब 1000 लीटर  महुआ लहान को भी नष्ट किया गया, जप्त की गई शराब 90 लीटर किमत 9000/- रुपये की है ।

            आरोपी सुरेश के विरुध्द थाना बलकवाडा पर अपराध क्र.77/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।  

जप्त मश्रुका में

हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब 90 लीटर किमत 9000/- रुपये की व महुआ लहान 1000 लीटर किमत 3000/- रुपये

             उक्त प्रकरण मे अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनुभाग मण्डलेश्वर मनोहर सिंह गवली के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी बलकवाडा निरीक्षक रितेश यादव व चौकी प्रभारी राजेन्द्र अवास्या के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक धनसिंग पवार, प्र.आर. अखिलेश भुरिया, आर.नीरज यादव, आर.  राहुल चौहान, आर.  धर्मेन्द्र सोलंकी , आर.राकेश चौहान, आर. पंकज शर्मा , आर.  रविशंकर तिवारी,  आर. देवीसिंह चौहान , आर. नरेन्द्र जाट का विशेष योगदान रहा ।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई