ad
best news portal development company in india

राजस्व अधिकारी राजस्व कार्यो में लाये प्रगति-कलेक्टर गुंचा सनोबर

SHARE:

 

संभाग ब्यूरो बिलाल खत्री

    बड़वानी राजस्व विभाग शासन का महत्वपूर्ण अंग होकर सीधे जनता से जुड़ा होता है। अतः राजस्व अधिकारियों को अपने कार्यो में लापरवाही एवं आलस नही करना चाहिए। राजस्व अधिकारियों को सप्ताह में एक या दो बार फील्ड में जाकर मैदानी अमले के कार्यो एवं उनकी स्थिति का आकलन स्वयं करना चाहिए। तभी राजस्व कार्यो में प्रगति आ सकेगी। 

कलेक्टर  गुंचा सनोबर ने उक्त बाते सोमवार को आयोजित राजस्व अधिकारियों की बैठक के दौरान कही। इस दौरान कलेक्टर ने राजस्व विभाग की फार्मर रजिस्ट्री, पीएम किसान ईकेवायसी, फसल गिरदावरी, राजस्व वसूली, आधार लिंकिंग, वन व्यवस्थापन, ग्राउण्ड ट्रूथिंग, वनग्राम से राजस्व ग्राम की प्रक्रिया, आरसीएमएस पोर्टल, स्वामित्व योजना की समीक्षा की। इस दौरान कलेक्टर ने एसडीएम एवं तहसीलदारों को निर्देशित किया कि वे प्रतिदिन अपने अधीनस्थ अमले के कार्यो की समीक्षा करते हुए उन्हे अगले दिवस किये जाने वाले कार्यो का लक्ष्य दे। जिससे कि जिले में राजस्व कार्यो में बेहतर प्रगति आ सके। 

     बैठक में अपर कलेक्टर  केके मालवीय, संयुक्त कलेक्टर  सोहन कनाश, डिप्टी कलेक्टर  शक्तिसिंग चौहान, एसएलआर  शीतल सोलंकी, तहसीलदार बड़वानी  जगदीश वर्मा उपस्थित थे। वही विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े हुए थे।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई