ad
best news portal development company in india

आवास प्लस सर्वे के लिए जिले में लगाए जा रहे है शिविर

SHARE:

रामपुरा में 45, रसगांव में 202 हितग्राहियों को किया गया सर्वे

इक़बाल खत्री 

                खरगोन। प्रधानमंत्री आवास योजना में आवासहीन पात्र लोगों के नाम जोड़ने के लिए जिले में आवास प्लस सर्वे का कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल के निर्देश पर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर लगाकर आवासहीनों के नाम प्रतीक्षा सूची में जोड़े जा रहे हैं।  

            20 मार्च को भगवानपुरा विकासखण्ड के ग्राम रामपुरा में सरपंच गजेन्द्र मण्डलोई, उप सरपंच चिंताराम यादव, पंच खुशियाल भाई और सुखलाल भाई के मौजूदगी में सर्वे का कार्य किया गया है। इसमें 45 आवासहीन लोगों के नाम प्रधानमंत्री आवास योजना के सर्वे सूची में जोड़े गये हैं। इसी प्रकार 20 मार्च को सेगांव विकासखण्ड की ग्राम पंचायत रसगांव में पंच सुभाष बर्वे की मौजूदगी में सर्वे दल द्वारा आवासहीन लोगों का सर्वे किया गया। इस दौरान 202 लोगों के नाम आवास प्लस सर्वे में जोड़े गये हैं। 

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई