ad
best news portal development company in india

विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस का आयोजन

SHARE:

 

     धार,ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री

      धार विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस का आयोजन कलेक्ट्रेट सभाकक्ष धार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला उपभोक्ता आयोग के सदस्य हर्षा रूणवाल के मुख्य आतिथ्य तथा अपर कलेक्टर धार अश्विनी रावत की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। उपभोक्ता आयोग को जागरूक करने हेतु विभागीय अधिकारियों द्वारा अपने विभाग से संबंधित जानकारियां प्रस्तुत की गई।

       धार खाद्य एवं औषधि प्रशासन से खाद्य सुरक्षा अधिकारी शेलेन्द्र गुप्ता द्वारा कुछ घरेलू नुस्खो का उपयोग कर मिलावटी एवं अमानक स्तर के पदार्थ की जांच करना बताया गया जिससे उपभोक्ता हानिकारक उत्पादो का उपयोग करने से बच सके एवं संबंधित की शिकायत दर्ज करवा सके।

        कार्यक्रम के अध्यक्ष अपर कलेक्टर धार अश्विनी रावत द्वारा अपने उद्बोधन में छात्रावास व अन्य संस्थानों की नियमित जांच करने हेतु निर्देशित किया गया।

                धार हितग्राहियों को उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 के विभिन्न प्रावधानों तथा उपभोक्ता आयोग द्वारा उपभोक्ताओ को दिए गए न्याय के संबंध में विस्तृत रूप से बताया गया। मुख्य अतिथि हर्षा रूणवाल द्वारा उपभोक्ताओं का ठगी से बचने के लिए स्वयं का जागरूक होना अति आवश्यक है बताया गया। धार जिले के विभिन्न उपभोक्ता संगठन के पदाधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे, म.प्र. राज्य उपसचिव अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन सतीश वर्मा, लेखा शर्मा महिला जागरूक उपभोक्ता संगठन, साबिर खान सदस्य जागरूक उपभोक्ता संगठन, सुनिल दौराया राष्ट्रीय सचिव जागरूक उपभोक्ता संगठन, अजय चौधरी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी शिंदे सर भी उपस्थित रहे तथा इनके द्वारा अपने उद्बोधन में उपभोक्ता अधिकारों की उपयोगिता को रेखांकित किया।

            कार्यक्रम के अंत में जिला आपूर्ति अधिकारी श्रीराम बरडे के द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी शालिनी सिंह राठौड़ के द्वारा किया गया।

सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुंचाने हेतु जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखा कर किया रवाना

     धार सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा जिले में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं एवं नशा मुक्ति अभियान के प्रति जन जागरूकता फैलाने के लिए जागरूकता रथ संचालित किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुंचाना और नशे के दुष्प्रभावों को लेकर समाज में चेतना लाना है। जिससे अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सकें। जागरूकता रथ को शुक्रवार एडीएम अश्विनी रावत, संयुक्त कलेक्टर जगदीश मेहराएवं एसडीएम दिपक चौहान द्वारा हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया गया। यह रथ जिले की जनपद पंचायतों में भ्रमण कर योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेगा। इस अवसर पर सामाजिक सुरक्षा अधिकारी सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

वित्तीय वर्ष 2024-25 की समस्त योजनाओं की स्वीकृतियां पूण

     धार वित्तीय वर्ष 2024-25 में जिले की समस्त योजनाओं की स्वीतियां पूर्ण कर ली गई हैं। जिला योजना अधिकारी प्रेमचंद परस्ते ने बताया कि विभिन्न योजनाओं के तहत स्वीकृत राशि जारी कर दी गई है।विधायक निधि के तहत जिले की कुल सात विधानसभा क्षेत्रों के लिए 1750.00 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। वहीं, विधायक स्वेच्छानुदान निधि के तहत 525.00 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।

      सांसद स्वेच्छानुदान निधि के तहत 25.00 लाख रुपये, सांसद जनसंपर्क निधि के तहत 5.25 लाख रुपये तथा मंत्री जनसंपर्क निधि के तहत 14.00 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।

     इसके अलावा, विधायक कार्यालय/निवास बर्चुअली रु. सी. हेतु मरम्मत कार्यों के लिए 2.80 लाख रुपये (प्रथम बार) एवं 2.62955 लाख रुपये (द्वितीय बार) की स्वीकृति जारी की गई है।

     जिला प्रशासन ने सभी योजनाओं की स्वीकृतियों को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण कर लिया है।

प्लेसमेंट ड्राइव में 7 युवाओं का चयन

    धार प्रशिक्षण एवं नियोजन अधिकारी जितेन्द्र सिंह बदनोरा ने बताया कि मे शासकीय आईटीआई धार में शुक्रवार को प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया/ जिसमें वॉल्वो आयसर पीथमपुर द्वारा साक्षात्कार के माध्यम 7 युवाओं का चयन किया गया।  कम्पनी के एच.आर ने बताया कि बस एवं मेस फेसिलिटी प्रदान की जावेगी। संस्था के प्रभारी प्राचार्य अनिल कुमार राजोरिया ने चयनित युवाओ को नियुक्ति पत्र प्रदान किये एवं उज्जवल भविष्य की कामना की। प्लेसमेंट ड्राइव मे संतोष साकेत, संजय पाल, चन्द्रमा पाल, योगेन्द्र सोलंकी, दिनेश अहिरवार, ईश्वरी देवी ने सहयोग किया।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई