ad
best news portal development company in india

थाना स्‍तर पर पासपोर्ट पुलिस सत्‍यापन संबंधी प्रक्रिया को सरल एवं सुदृढ बनाने हेतु समस्‍त थानों को दिया प्रशिक्षण

SHARE:

 

इक़बाल खत्री 

                 खरगोन । पुलिस अधीक्षक  धर्म राज मीना की उपस्थिति मे कंट्रोल रूम खरगोन मे आयोजित किया गया प्रशिक्षण कार्यक्रम । जिला खरगोन के समस्‍त थानो को पासपोर्ट पुलिस सत्‍यापन संबंधी प्रक्रिया को सरल एवं सुदृढ बनाने हेतु  प्रशिक्षण दिया।

            फर्जी दस्‍तावेजों एवं गलत जानकारी के आधार पर पासपोर्ट बनाने वाले व्‍यक्तियों के विरूद्ध पासपोर्ट अधिनियम में कार्यवाही करने के दिये निर्देश। 

पासपोर्ट पुलिस सत्‍यापन के दौरान आवेदको के आपराधिक रिकार्ड की बारिकी से जॉच करने हेतु किया निर्देशित।

                दिनांक 22.03.2025 को पुलिस अधीक्षक खरगोन  धर्मराज मीना के निर्देशन में थाना स्‍तर पर पासपोर्ट पुलिस सत्‍यापन संबंधी प्रक्रिया को सरल एवं सुदृढ बनाने हेतु जिला पासपोर्ट शाखा द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिसमें  जिले के समस्‍त थानो पर पासपोर्ट सत्‍यापन संबंधी कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारीयों को प्रशिक्षण दिया गया।  प्रशिक्षण में क्षैत्रिय पासपोर्ट कार्यालय भोपाल से पुलिस सत्‍यापन हेतु प्राप्‍त होने वाले प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण करने एवं पुलिस सत्‍यापन करते समय आवेदकों के दस्‍तावेजो,निवास स्‍थान एवं आपराध की बारिकी से जॉच करना बताया तथा फर्जी दस्‍तावेजो एवं गलत जानकारी देकर पासपोर्ट बनवाने का प्रयास करने वाले व्‍यक्तियों के विरूद्ध पासपोर्ट अधिनियम की 1967 की धारा 12 (ख) में वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई