ad
best news portal development company in india

चोरी घटना का पर्दाफाश करने पर क्षेत्रवासियों ने किया पुलिस का सम्मान

SHARE:

जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री

खरगोन पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा के निर्देशन मे बड़वाह पुलिस टीम ने किया था चोरी की घटना का खुलासा,
आरोपीयो ने थाना बड़वाह क्षेत्र मे महिलाओं को प्रभाव मे लेकर पूजा पाठ के बहाने अपनी बातो मे लेकर सोने के जैवरात चोरी कर हुए थे फरार,
चोरों ने लगभग 7,00,000/- (07 लाख रुपये) सोने के आभूषण पर किया था हाथ साफ,
पुलिस की तत्परता से घटना मे शामिल 02 आरोपीयो को किया था गिरफ्तार,
अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमति शकुन्तला रुहल, एसडीओपी बड़वाह, पुलिस थाना बड़वाह के स्टाफ व सायबर सेल टीम का किया सम्मान।

खरगोन । पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा के द्वारा जिला खरगोन में सम्पत्ति संबंधी अपराधो की घटनाओ की पतारसी एवं अंकुश लगाने, प्रभावी रात्री गश्त, असामाजिक/आपराधिक गतिविधियों मे लिप्त अपराधियों की धरपकड़ एवं फरार-स्थाई वारंटियों की गिरफ़्तारी कर नियमानुसार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था ।

इसी क्रम मे दिनांक 07.04.25 को महिला निवासी तारानगर बड़वाह ने रिपोर्ट दर्ज कारवाई थी कि, किन्ही अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा घर मे पूजा पाठ करने के नाम पर पूजा मे रखे सोने के जैवरात कीमत करीब 7,00,000/- रुपए के चोरी कर भाग गए है । महिला की रिपोर्ट पर थाना बड़वाह पर अपराध क्रमांक 183/2025 धारा 305(ए) बी.एन.एस. का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।

उक्त चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन मे पुलिस टीम का गठन किया गया व पुलिस टीम को अज्ञात आरोपियों की पतारसी व शीघ्र से शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु निर्देश दिये गये थे । गठित पुलिस टीम के द्वारा विवेचना के दौरान आरोपीगण की तलाश पतारसी हेतु सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी सहायता एवं मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी 1. हीरालाल पिता भीकाराम जोशी उम्र 44 साल निवासी- राजमल होटल के पास गली नम्बर 02, कुमावत कालोनी ब्यावर थाना सीटी ब्यावर, जिला ब्यावर (राजस्थान) एवं 2. शैतानराम पिता भीकाराम जोशी उम्र 42 साल निवासी- मगजी की घाटी ,बालसमद,थाना मण्डोर जिला जोधपुर (राजस्थान) को विटा जिला सांगली महाराष्ट्र से पकड़कर गिरफ्तार किया गया । आरोपीगण को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाकर सघन पूछताछ कर चोरी किए सोने के जेवरात कुल कीमत लगभग 7,00,000/- रुपए के जप्त किए गए है ।
खुलासा हो जाने उपरांत फरियादी के द्वारा अपने परिवारजनों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय खरगोन, एसडीओपी कार्यालय बड़वाह,थाना बड़वाह व सायबर सेल कार्यालय मे आकर पुलिसकर्मियों का शॉल श्रीफल देकर सम्मान किया व आभार व्यक्त किया गया।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई