ad
best news portal development company in india

BDDS टीम के द्वारा न्यायालय परिसर, मुख्य बाजारों एवं बस स्टैन्ड मे की गई सुरक्षा चेकिंग

SHARE:

  जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री 

खरगोन। जिला मुख्यालय पर आम जन की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा के द्वारा Bomb Detection and Disposal Squad एवं Dog Squad दस्ते को सघन सर्चिंग अभियान चलाकर सार्वजनिक व संवेदनशील स्थानों एवं संदिग्‍ध वाहनों पर एंटी सेबोटाज़ चैकिंग कराई जाने हेतु निर्देशित किया गया था ।

इसी तारतम्य मे दिन के समय व्यस्त रहने वाले न्यायालय,बस स्टैन्ड, आम बाज़ार क्षेत्र मे चहल पहल बढ़ जाने से खरगोन की Bomb Detection and Disposal Squad एवं Dog Squad दस्ते द्वारा सघन सर्चिंग अभियान चलाकर न्यायालय परिसर व बस स्टैंड, बाजार के मुख्य मार्गों व आसपास इलाके की एंटीसेबोटॉज चैकिंग बीडीडीएस टीम के द्वारा आधुनिक उपकरणों द्वारा चेकिंग की गई व न्यायालय परिसर की पार्किंग मे खड़े वाहनों आदि को भी चेक किया गया है । उक्त कार्यवाही बीडीडीएस प्रभारी निरीक्षक संजय मोरी के नेतृत्व मे बीडीडीएस टीम के द्वारा की गई ।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई