ad
best news portal development company in india

सूबेदार भवरसिंह चोंगड़ के 30 वर्षीय देश सेवा के बाद सेवानिवृति गृह गांव पहुंचने पर आदिवासी समाज ने किया भव्य स्वागत

SHARE:

अलीराजपुर टंट्या मामा गाता पर किया माल्यार्पण, शहर में निकला काफिला विभिन्न समाज जनों एवं जनप्रतिधियों ने किया
स्वागत

 संभाग ब्यूरो बिलाल खत्री

      अलीराजपुर सम्मानीय सुबेदार  भंवरसिंह पटेल 17 बिहार बटालियन,भारतीय थल सेना में 30 वर्ष तक देश की सेवा सीमाओं पर अपना कर्तव्य निभाते हुए देश भक्ति एवं देश सेवा का साहसिक कार्य करते हुए 28 फरवरी 2025 को सेवानिवृत हुए। 23 मार्च 2025 को अलीराजपुर नगर में पहुंचने पर स्थानीय टंट्या मामा गाता पर आदिवासी समाज एवं जनप्रतनिधियों के द्वारा भव्य स्वागत किया गया हैं।इस दौरान आकास जिला अध्यक्ष भंगुसिंह तोमर,अजाक्स जिलाध्यक्ष रतनसिंह रावत, जयस प्रदेश प्रभारी मुकेश रावत,जयस जिलाध्यक्ष अरविन्द कनेश,एसीएस जिलाध्यक्ष विजय कनेश जोबट विधायक सेना महेश पटेल, पूर्व विधायक मुकेश पटेल जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम सेट एवं आदिवासी समाज महिला मंडल की सदस्य गुलाबी तोमर, अन्नू चौहान,रमतु कलेश,विजय चोंगड़,सरपंच गुड्डू चोंगड़ ने मंगल तिलक लगा कर स्वागत किया गया।

टंट्या मामा गाता पर आदिवासी संस्कृति एवं पम्पगत अनुरूप पूजा कर की गईं

     साथ ही जिले के भूतपूर्व एवं वर्तमान में कार्यक्रत सैनिक अंतर सिंह रावत, अब्बी सस्तिया, अंतरसिंह कलेश, गुमानसिंह भिंडे, कुवरसिंह कनेश,अर्जुन गोले भी आगे आगे चल रहें थे।काफिला नगर के मुख्य मार्ग से गुजरते समय गुप्ता समाज, वाणी समाज, जेन समाज, माहेश्वरी समाज, मुस्लिम समाज आदि ने फूलमाओं से स्वागत कर बधाई दी। गाजे बाजे के साथ नाचते गाते कारवा बस स्टेण्ड पहुंचा वहाँ भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष परवाल,दिलीप चौहान, संजय मांझी,अशोक ओझा, पत्रकार राकेश तंवर,राजेश चौहान आदि स्वागत कर बधाई एवं शुभकामनायें दी गईं। अलीराजपुर से ग्रह गांव बेहडवा पहुँचे वहाँ पर परिवारजन,ग्रामवासियों एवं आकास संगठन,जयस आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी के पदाधिकारियों के द्वारा साल,श्रीफल, स्मृति एवं प्रतिक चिन्ह भेंट कर साफा बांद कर फूलमालों के स्वागत कर अभिनन्दन किया गया। कायर्क्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि जयपाल सिंह खरत, आकास जिला अध्यक्ष भंगुसिंह तोमर, जयस जिलाध्यक्ष अरविद कनेश ने सम्बोधित करते हुए उनकी दीर्घ आयु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गईं। 

         स्वागत भाषण धुंदर सिंह चोंगड़ ने दिया,कार्यक्रम का संचालन अजाक्स जिलाध्यक्ष रतन सिंह ने किया एवं आभार आदिवासी समाज महिला मंडल की सदस्य गुलाबी तोमर ने माना आना।इस अवसर पर रोडधा सरपंच निरंजन पटेल, खरपाई सरपंच मनसिंह तोमर, सामाजिक कार्यक्रता कादू डूडवा, गजेंद्र सिंह कनेश, लक्ष्मण बघेल,बैथालाल ओहरिया परिवार जन ग्रामवासी एवं समाज के वरिष्ठ  जन उपस्थित थे।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई