best news portal development company in india

युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देने के लिए खेलो बढ़ो अभियान की हुई शुरुआत

SHARE:

 

इक़बाल खत्री 

           खरगोन। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के मंत्री विश्वास सांरग ने खेलों को प्रोत्साहित करने और युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देने के लिए खेलो बढ़ो अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान का उद्देश्य प्रदेश के हर गांव और शहर में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देना और खेल प्रतिभाओं को निखारना है। इसके तहत पंचायत स्तर तक खेल संरचनाओं का विकास किया जाएगा, जिससे युवाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनने में सहायता मिलेगी। 

खरगोन जिले में भी खेलों बढ़ो अभियान के तहत जिले के युवाओं को खेल से जोड़ने की तैयारी कर ली गई है। जिला खेल अधिकारी श्रीमती पवी दुबे ने बताया कि खेलों बढ़ो अभियान में सम्पूर्ण जिले में मुख्य चार चरणों में कियान्वित किया जायेगा। इसमें युवाओं को खेल की महत्ता बताना व खेल के प्रति जागरूक करना।युवाओं एवं खेल प्रशिक्षकों में समन्वय स्थापित करना। भविष्य में खिलाडिय़ों के अभिभावकों से संवाद करना। प्रतिभाशाली युवाओं को खेल विभाग की अकादमियों व स्पोर्ट्स फेडरेशन से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। जिले की शासकीय एवं अशासकीय विद्यालय में खेल सेमिनार का आयोजन किया जाना है एवं युवाओं को खेल स्टेडियम का भ्रमण कराना है। 

खरगोन ब्लॉक समन्वयक जितेन्द्र हिरवे ने बताया कि खेलो बढ़ो अभियान के अंतगर्त मंगलवार को शासकीय पोलोटेक्निक कालेज के युवाओं ने स्टेडियम मैदान भ्रमण किया एवं स्टेडियम मैदान पर खेल गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। जिसमें हॉकी, बास्केटबॉल, एथलेटिक्स, मलखंभ, फुटबॉल विभाग द्वारा निःशुल्क प्रशिक्षण प्रतिदिन दिया जाता है। साथ ही महेश्वर में वाटर स्पोर्ट्स की भी जानकारी युवाओं को दी गई।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *