ad
best news portal development company in india

खरगोन पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध की बड़ी कार्यवाही

SHARE:

जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री

थाना भगवानपुरा पुलिस टीम के द्वारा दी गई अवैध शराब के ठिकाने पर दबिश,
की गई कार्यवाही मे पुलिस टीम ने 60 लीटर कच्ची शराब व कच्ची शराब बनाने के संसाधन किए जप्त,
प्रकरण मे 01 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

खरगोन। पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इन्दौर (ग्रामीण) श्री अनुराग एवं पुलिस उप महानिरीक्षक निमाड रेंज खरगोन सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा अवैध शराब निर्माण, बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था । उक्त निर्देशों के परिपालन में पुलिस अधीक्षक खरगोन धर्मराज मीणा के निर्देशन व अति. पुलिस अधीक्षक खरगोन श्रीमति शकुन्तला रुहल के मार्गदर्शन मे समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस व समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया । इसी तारतम्य मे थाना भगवानपुरा पर पुलिस टीम ने अवैध कच्ची शराब बनाने के ठिकाने पर दबिश देकर बड़ी कार्यवाही की गई है ।

दिनांक 28.06.25 को थाना भगवानपुरा पर मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि, ग्राम बागदरी कुंदा नदी किनारे राजेश यादव कच्ची हाथ भट्टी महुआ शराब बना रहा है । मुखबिर की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना भगवानपुरा से टीम का गठन किया गया एवं मुखबिर की सूचना से अवगत करवा कर बताए अनुसार स्थान पर दबिश देने हेतु रवाना किया गया ।

पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर के बताए स्थान पर घेराबंदी कर दबिश दी गई जहां पुलिस ने 01 व्यक्ति को कच्ची हाथ भट्टी महुआ शराब बनाते हुए पकड़ा । पकड़ मे आए व्यक्ति से उसका नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम राजेश पिता मागीलाल यादव उम्र 45 साल जाति गवली निवासी ग्राम बागदरी का होना बताया ।

पुलिस टीम के द्वारा कुल 60 लीटर हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब किमत 6000 रुपये एवं शराब बनाने के उपकरण कीमत 1,000/- रुपये को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध भगवानपूरा थाना पर अपराध क्रमांक 207/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ।

उक्त प्रकरण मे अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनुभाग राकेश आर्य के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी भगवानपुरा निरीक्षक इलापसिंह मुजालदे उपनि. नरेश प्यासे, सउनि. राकेश शर्मा, प्रआर. मनसजन जमरे, आर. प्रकाश सोलंकी, आर. आशीष चौहान का विशेष योगदान रहा ।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई