जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री
गुम हुए 100 मोबाइल फोन उनके धारकों को वापस कराए गए,
वनप्लस, सेमसंग, रेडमी, विवों, ओप्पो, रियलमी, टेकनो, पोको आदि कम्पनियों के मंहगे मोबाईल फोन भी हुये बरामद,
गुम हुए मोबाईलो को वापस पा कर आवेदकों के चेहरे पर लौटी खुशी,
मोबाईल धारकों को वापस किए गए मोबाईलो की कीमत लगभग 15,21,000/- (पंद्रह लाख) रुपये,
मौके पर चलाया गया साइबर जागरूकता कार्यक्रम।
खरगोन। पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा के निर्देशन एवं अति.पुलिस अधीक्षक खरगोन श्रीमती शकुन्तला रुहल के मार्गदर्शन में जिले में गुम हो रहे मोबाइलों के संबंध में साइबर सेल टीम को उन्हे ढूँढने के लिए निर्देशित किया गया था ।
खरगोन पुलिस अधीक्षक के उपरोक्त निर्देशों के परिपालन में साइबर सेल मे कार्यरत प्रभारी उनि दीपक तलवारे के नेतृत्व में साइबर सेल में पदस्थ प्रआर. आशीष अजनारे, आर. अभिलाष डोंगरे, आर. मगन अलावा, आर. सोनू वर्मा, आर. सचिन चौधरी द्वारा सक्रियता दिखाते हुए बड़ी मेहनत एवं लगन के साथ कार्य करते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय मे प्राप्त एवं थाने से आए हुए गुम मोबाइलों के आवेदन को एकत्र कर उन्हे तकनीकी सहायता की मदद से गुम हुए कुल 100 नग मोबाइल को खोजने में सफलता हासिल हुई |
उक्त 100 मोबाइलों को संबंधित थानों को सूचित कर मोबाइलों को पुलिस कब्जे में ले जाकर दिनांक 28/06/2025 को पुलिस कंट्रोल रूम खरगोन बुलवाया गया और उन्हे उनके मालिकों के सुपुर्द किया गया । अपने खोए हुए मोबाईलो को पाकर मोबाईल धारकों ने पुलिस को धन्यवाद दिया ।
उक्त 100 मोबाइलों की कीमत लगभग 15,21,000/- रुपये हैं, खोजे गए 100 मोबाइल में वनप्लस, सेमसंग, रेडमी, विवों, ओप्पो, रियलमी, टेकनो, पोको आदि कंपनियों के मोबाइल खोजे गए हैं, जिन्हें पुलिस अधीक्षक खरगोन धर्मराज मीणा के द्वारा आज मोबाइल मालिकों को सुपुर्द किया जा रहा है । साथ ही बताया कि कोई भी लावारिस मोबाइल या वस्तु मिलने पर तुरंत संबंधित थाने में सुपुर्द करें या कंट्रोल रूम खरगोन को सूचित करें । साथ ही जिले की सायबर सेल टीम को राशि 5000/- रुपये इनाम पुरुसकृत करने की घोषणा की गई है ।
मौके पर मोबाईल लेने आए लोगों को वित्तीय ऑनलाइन फ्रॉड संबंधी जागरूक किया गया एवं बताया गया कि अपने बैंक संबंधी जानकारी जैसे की ATM CARD NUMBER,CVV,OTP, UPI PIN आदि जानकारी किसी भी व्यक्ति से साझा न करे । किसी भी अनजान व्यक्ति द्वारा भेजे गए SMS या WEB LINK पर क्लिक न करे ।
कोई भी रीमोट ऐप्लकैशन जैसे की ANY DESK TEAM-VIEWER आदि को किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर इंस्टॉल न करे । गूगल या अन्य किसी सर्च इंजन पर किसी भी कस्टमर केयर का हेल्पलाइन नंबर सर्च करने , उस नंबर पर काल करने से पहले उसकी पुष्टि कर ले और उससे भी किसी प्रकार की बैंक संबंधी जानकारी साझा न करे ।
किसी भी प्रकार का ऑनलाइन फ्रॉड होने पर उसकी शिकायत
www.cybercrime.gov.in या 1930 पर दर्ज करे ।






