ad
best news portal development company in india

फरार आरोपियों को पोरबंदर गुजरात से किया गिरफ्तार

SHARE:

धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री1

कुक्षी 04 माह से 5 हजार के फरारी ईनामी आरोपी कुक्षी पुलिस की गिरफ्त में
02.) दोनों फरार आरोपी गुजरात के देवभूमि द्वारका व पोरबंदर से किया गिरफ्तार
03.) आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा 5000/- रुपये का ईनाम घोषित किया गया

  दिनांक 30/03/2025 को थाना कुक्षी में  पुलिस कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार करने, शासकीय कार्य में बाधा डालने के मामले में 10 आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 137/2025 धारा 296, 121(1), 121(2), 132, 221, 224, 324 (4), 351(3), 3(5), 190, 191 (2), 191 (3) भा0न्या0सं0 का प्रकरण दर्ज किया गया था। प्रकरण के फरार आरोपी 01.) गुड्डु पिता लालसिंह डावर निवासी ग्राम कापसी मालपुरा, 02.) भाया पिता भेरुसिंह बघेल निवासी ग्राम कापसी मालपुरा के आरोपी घटना दिनांक से लगातार फरार होकर अपनी फरारी गुजरात में अलग अलग स्थानों में रहकर फरारी काट रहे है। जिनकी गिरफ्तारी के लगातार प्रयास किये गये थे।

       इस मामले को गंभीरता से लेते हुए श्रीमान उप पुलिस महानिरीक्षक /पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह के निर्देशन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय धार श्री गितेश गर्ग एवं अनुविभागीय अधिकारी(पुलिस) कुक्षी श्री सुनिल गुप्ता के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी कुक्षी राजेश यादव के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई।  

       गठित टीम को मुखबिर तंत्र व तकनीकी साक्ष्य एकत्र कर टीम को गुजरात भेजा गया। टीम के द्वारा अलग अलग स्थान से फरार आरोपी 01.) गुड्डु पिता लालसिंह डावर जाति भील निवासी ग्राम कापसी मालपुरा को जिला देवभूमि द्वारका गुजरात व 02.) भाया पिता भेरुसिंह बघेल जाति भील निवासी ग्राम कापसी मालपुरा को जिला पोरबंदर गुजरात से गिरफ्तार किया गया है।

इस उल्लेखनीय सफलता में निरीक्षक राजेश यादव, उप निरीक्षक अनुप बघेल, प्रआर. 839 दीपेन्द्र डावर, प्रआर. 866 खेमचन्द्र पाल का विशेष योगदान रहा है। श्रीमान उप महानिरीक्षक / पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह द्वारा टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई ।

  1. * ↩︎
best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई