ad
best news portal development company in india

अनुशासन और स्वयं पर नियंत्रण कर शांत समय से आनंद का अनुभव करें

SHARE:

जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री

खरगोन। राज्य आनंद संस्थान द्वारा दिनांक 27 जून को स्टार स्व-रोजगार प्रशिक्षण केन्द्र परिसर पर आनंद अल्पविराम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थियों के बीच आरसेटी डायरेक्टर रजत अग्रवाल ने अपने विचार रखते हुए कहा कि अनुशासन और स्वयं पर नियंत्रण रखकर शांत समय से आनंद का अनुभव किया जा सकता है।

कार्यक्रम में आनंद विभाग के सत्र के दौरान केबी मंसारे ने आनंद संस्थान का परिचय दिया। सत्र की शुरुआत में स्वयं के आनंद और तनाव मुक्त जीवन जीने तथा सकारात्मक सोच के साथ कार्य करने के लिए विभिन्न विधियों से अवगत कराया गया। इस दौरान अल्प विराम, आनंद उत्सव, आनंद सभा, आनंदम शिविर, आनंदम केंद्र तथा आनंद क्लब गठन की महत्वपूर्ण जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम में प्रतिभागियों को शांत समय का अनुभव भी कराया गया तथा मनोरंजक गतिविधियों के साथ-साथ स्वयं के जीवन की घटनाओं के उदाहरण भी साझा किए गए। मनुष्य में अहंकार, नफरत, लालच, बुराई, जलन, भ्रष्टाचार, क्रोध जैसे भाव जीवन को तनावमय बनाते हैं। इनसे मुक्त होकर खुद का खुद से संपर्क बनाए रखना महत्वपूर्ण है। जीवन के लेखा-जोखा में छोटी-छोटी निस्वार्थ मदद से भी आनंद महसूस होता है। यही जीवन का सच्चा आनंद है। इस अवसर पर रमेश वास्केल, अभिषेक सोनी, अंशु अवस्थी, गणेश राठौड़, राजकुमार कांडे, रमाशंकर, दीपक यादव, रमेश चक्रवर्ती सहित अन्य लोगों का सहयोग रहा।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई