ad
best news portal development company in india

खरगोन पुलिस ने अवैध गांजे की तस्करी के विरुद्ध की बड़ी कार्यवाही

SHARE:

जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री

चौकी हेलापडावा और थाना गोगावा पर किया अवैध गांजे के परिवहन एवं तस्करी करने पर प्रकरण पंजीबद्ध,
थाना गोगावा पर 01एवं चौकी हेलापड़ावा पर 01 दोनों स्थानों से दो व्यक्तियों को अवैध गांजे की खरीद फरोक्त करते व परिवहन करते आरोपियों को किया गिरफ्तार,
चौकी हेलापडावा पर गिरफ़्तार आरोपी के कब्जे से कुल 05 किलो 640 ग्राम गांजा कीमत लगभग 56,400/- रुपये व परिवहन में उपयोग की जा रही मोटर साइकल की जप्त,
थाना गोगावा पर गिरफ़्तार आरोपी के कब्जे से कुल 01 किलो 231 ग्राम गांजा कीमत लगभग 25,000 /- रुपये किया जप्त,
दोनों प्रकरणों मे कुल 06 किलो 871 ग्राम गांजा कीमत 81,400/- रुपये का जप्त।

खरगोन। पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इन्दौर (ग्रामीण) श्री अनुराग एवं पुलिस उप महानिरीक्षक निमाड रेंज खरगोन सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी करने वालों के विरुध्द लगातार कार्यवाही कर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था ।

उक्त निर्देशों के परिपालन में पुलिस अधीक्षक खरगोन धर्मराज मीणा व अति. पुलिस अधीक्षक खरगोन श्रीमति शकुन्तला रुहल के द्वारा “ऑपरेशन प्रहार” के तहत जिला खरगोन के समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस व समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया । इसी तारत्मय में अवैध मादक पदार्थ तस्करी की सूचना प्राप्त होने पर चौकी हेलापडावा एवं थाना गोगावा पर अवैध मादक पदार्थ गांजे का परिवहन एवं खरीद फरोक्त करने वाले 01-01 आरोपी के विरुद्ध पृथक-पृथक कार्यवाही की गई है ।

घटना क्रमांक 01
दिनांक 26.06.2025 को चौकी हेलापडावा थाना चैनपुर पर मुखबीर से सुचना प्राप्त हुई कि, एक बजाज सीटी 100 मोटर सायकल काले रंग की जिस पर लाल व सिल्वर पटटे है, जो महाराष्ट्र पासिंग होकर नंबर 7521 है जिस पर एक व्यक्ति ये रंग का रेनकोट पहने है तथा पेट्रोल की टंकी पर एक सफेद रंग की थैली में गांजा लेकर चिरिया तरफ जा रहा है । मुखबिर सुचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए चौकी हेलापडावा से पुलिस टीम का गठन किया गया व मुखबिर की सूचना से अवगत करवा कर धुपा फाटा ग्राम धुपी खुर्द रवाना किया गया ।

पुलिस टीम के द्वारा मौके पर रवाना होकर वहां से गुजरने वाली मोटर साइकिलों पर नजर रखी गई व मुखबिर के बताए हुलिये की मोटर साइकिल के आने का इंतजार किया गया । कुछ देर रुकने के बाद एक व्यक्ति महाराष्ट्र पासिंग 7521 नंबर की मोटर सायकल पर ग्रे रंग का रेनकोट पहने तथा पेट्रोल की टंकी पर एक सफेद रंग की थैली रखे हुए आते दिखा जिसे पुलिस टीम ने घेराबंदी कर रोका ।

रोके गए व्यक्तियो से उनका नाम पता पूछने पर अपना नाम भिखारी ऊर्फ मान्या पिता न्यामत तडवी उम्र 45 वर्ष निवासी मोरवाल थाना रावेर तहसील रावेर जिला जलगांव महाराष्ट्र का होना बताया, पुलिस द्वारा मोटर साइकल पेट्रोल टंकी पर रखी थैली को चेक करने पर उसमे अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला । पुलिस द्वारा भिखारी ऊर्फ मान्या से गाँजा रखने के संबंध में वैध दस्तावेज व लाइसेंस होने का पूछने पर उसने कोई दस्तावेज नहीं होना बताया ।
पुलिस ने मौके पर दोनों आरोपी भिखारी ऊर्फ मान्या के कब्जे से कुल 05 किलो 640 ग्राम गांजा कीमत लगभग 56,400/-रुपये व अवैध गांजे के परिवहन में उपयोग की जा रही बजाज सीटी 100 मोटर साइकल को नियमानुसार विधिवत जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध चौकी हेलापडावा थाना चैनपुर पर अपराध क्रमांक 049/2025 धारा 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया ।

उक्त की गई कार्यवाही मे अनुविभागिय अधिकारी (पुलिस) अनुभाग भीकनगाँव राकेश आर्य के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी चैनपुर निरीक्षक नाथुसिंग रँधावा के नेतृत्व मे चौकी प्रभारी हेलापड़ावा उनि. रमेश गहलोत, कार्य. सउनि चन्द्रकांत महाजन, आर. रितेश पटेल ,आर. शशांक चौहान, आर.राहुल आटपाडकर का विशेष योगदान रहा ।

घटना क्रमांक 02
दिनांक 26.06.2025 को थाना गोगॉवा पर मुखबीर से सुचना प्राप्त हुई कि, गीता श्री होटल के पास ग्राम सुरपाला में खरगोन रोड पर एक व्यक्ति खडा है जिसकी उम्र करीबन 40 साल ,पीले रंग कि टि शर्ट एंव हल्के नीले रंग कि जिन्श पेंट पहना है सिर पर एक आर्मी प्रिंट वाली टोपी पहना है और जिसके हाथ में एक सफेद रंग की थैली मे अवैध मादक पदार्थ गांजा है जो किसी व्यक्ति को देने के लिये जा रहा है । मुखबिर सुचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना गोगॉवा से पुलिस टीम का गठन कर मुखबिर की सूचना से अवगत करवा कर गीता श्री होटल के पास ग्राम सुरपाला खरगोन रोड के पास रवाना किया गया ।
पुलिस द्वारा मौके पर प्राप्त जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति अपने दाहिने हाथ मे एक सफेद रंग थैली लेकर खड़ा मिला जो पुलिस को देखकर एक दम से हडबडा कर भागने का प्रयास करने लगा जिसे तत्काल पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकडा ।

रोके गए व्यक्तियो से उनका नाम पता पूछने पर अपने नाम मनोज उर्फ लल्लु पिता माधव रघुवंशी उम्र 41 साल नि.पहाडसिंगपुरा जिला खरगोन का होना बताया,मनोज उर्फ लल्लु के दाहिने हाथ मे पकड़ी थैली को चेक करने पर उसमे पुलिस को अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला । मनोज उर्फ लल्लु से गाँजा रखने के संबंध में वैध दस्तावेज व लाइसेंस के होने का पूछने पर उसने कोई दस्तावेज नहीं होना बताया ।
मौके से पुलिस ने आरोपी मनोज उर्फ लल्लु के कब्जे से कुल 01 किलो 231 ग्राम गांजा कीमत लगभग 25,000/-रुपये को नियमानुसार विधिवत जप्त कर आरोपी के विरुद्ध थाना गोगावा पर अपराध क्रमांक 252/25 धारा 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया ।
उक्त की गई कार्यवाही मे अनुविभागिय अधिकारी (पुलिस) अनुभाग भीकनगाँव राकेश आर्य के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक एम आर रोमड़े के नेतृत्व मे उनि प्रियंका जमरे, उनि राजेंद्र सिंह चौहान, प्रआर .भोला द्विवेदी , प्रआर.मनमोहन, प्रआर परसराम ,आर. आशीष, आर. जितेन्द्र , आर . संतोष , आर. विशाल , आर. फारुख का विशेष योगदान रहा ।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई