ad
best news portal development company in india

एक और जहां सरकार स्कूल चले हम का स्लोगन दे रही वही दूसरी ओर आदिवासी क्षेत्रों में कीचड़ में चल कर बच्चे स्कूल जाने को मजबूर – गौरव चौहान।

SHARE:

धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री
भीलीस्थान लायन सेना की मनावर इकाई द्वारा श्रीमान धार कलेक्टर महोदय के नाम से अनुविभागीय अधिकारी महोदय मनावर को ज्ञापन सौंपा गया । भीलीस्थान लायन सेना के गौरव चौहान द्वारा बताया गया कि बिड़पुरा पंचायत के ग्राम कस्थली के नए पूरा में शासकीय प्राथमिक विद्यालय संचालित है। रोड नहीं होने की वजह से बारिश में छोटे छोटे बच्चे कई बार कीचड़ में गिर जाते है रास्ते में अत्यधिक कीचड़ होने की वजह से हादसा होने की संभावना बनी रहती है साथ ही स्कूल भवन भी जर्जर हालत में है एवं बारिश में स्कूल भवन से भी बारिश में पानी टपकता रहता है भविष्य में कभी भी स्कूल की छत भी गिर सकती एवं बड़ी जनहानि हो सकती है ।जहां एक और सरकार द्वारा स्कूल चले हम का स्लोगन दिया जा रहा है वहीं आदिवासी इलाकों में स्कूल प्रशासन द्वारा बच्चों के जीवन के साथ लापरवाही बरती जा रही है जिससे देश के भविष्य इन बच्चों का जीवन संकट में आ सकता है l उक्त अवसर पर भीलीस्थान लायन सेना मनावर के तहसील अध्यक्ष गजेंद्र मुवेल एवं बिड़पुरा कस्थली के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे ।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई