best news portal development company in india

दो दिवसीय म.प्र. राज्य मिलेट्स मिशन योजना अंतर्गत जिला स्तरीय कृषि मेले का शुभांरभ

SHARE:

धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री

             धार  जिला पंचायत अध्यक्ष  सरदार सिह मेडा एवं अशोक डावर सभापती कृषि स्थाई समिति जिला पंचायत धार की उपस्थिति में दो दिवसीय म.प्र. राज्य मिलेट्स मिशन योजना अंतर्गत जिला स्तरीय कृषि मेले का जे.एम.डी. पेलेस त्रिमूर्ती नगर धार में शुभारम्भ किया गया।

          श्री मेडा द्वारा दो दिवसीय कृषि मेले के शुभारम्भ अवसर पर प्रदेश सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजना के बारे मे जानकारी देते हुये बताया कि सरकार ने कृषको के कल्याण हेतु कृषि संबंधित योजनाये प्रारंभ की,  जिसका लाभ जिले के कृषको को मिल रहा है। श्री  डावर सभापती कृषि स्थाई समिति द्वारा कृषि विभाग द्वारा आयोजित मेले कि सराहना करते हुये मेले में उपस्थित कृषको को कृषि वैज्ञानिक द्वारा बतायी जा रही फसलो कि उन्नत तकनिक को अपनाकर फसलो के उत्पादन बढाने संबंधित जानकारी को अमल करने के संबंध में चर्चा की।

         उप संचालक कृषि श्री ज्ञानसिंह मोहनिया द्वारा कृषि मेले मे मिलेट्स फसलों (कोदो, कुटकी, सवां, ज्वार, बाजरा एवं रागी) का क्षेत्र विस्तार कर उत्पादन एवं उत्पादकता बढाने, मिलेट्स फसलों की उन्नत नवीन उत्पादन तकनीक के बारे मे चर्चा की। साथ हीं मिलेट्स फसलो के मूल्य संवर्धन स्थापित करने संबंधी गतिविधियों के साथ-साथ प्रसंस्करण, विपणन गतिविधियों को बढावा देने हेतु कृषकों, प्रसंस्करणकर्ताओं, युवा उद्मियों एवं एफ.पी.ओ. को जोडने तथा मोटे अनाज को बढावा दिये जाने हेतु जिला स्तरीय मिलेट्स मेला के उदेश्य के बारे मे जानकारी प्रदान की। कृषि मेले में तकनिकी सत्र अंतर्गत कृषि विज्ञान केन्द्र धार एवं मनावर के वैज्ञानिको द्वारा मिलेट फसलो के लिये फसल कि बोवाई से लेकर कटाई तथा प्रसंस्करण के बारे तक जानकारी प्रदान कि व मिलेट फसलो से बनने वाले व्यंजन एवं स्वास्थ के लिये गुणकारी विशंषताओ में बारे मे चर्चा की एवं मृदा की उर्वरता को बनाये रखने के लिये फसलो मे पोषक तत्वो की आवश्यकता एवं उनके भूमी मे उपलब्धता के संबंध में मिटटी परीक्षण के बारे मे चर्चा की गई। साथ ही प्रगतिशिल कृषको द्वारा फसल उत्पादन के संबंध में अपने अनुभव साझा किये गये। कृषि मेले में कृषि एवं संबंद्ध विभाग, कृषि विज्ञान केन्द्र, कृषि अभियांत्रिकी द्वारा उन्नत कृषि यंत्र, राष्ट्रीय आजीविका मिशन, किसान उत्पादक संगठन, उर्वरक एवं किटनाशक कंपनी, एन.जी.ओ. एकिकृत किट प्रबंधन संबंधि, एवं बायो एग्री इनपुट प्रोडक्ट संबंधि इस प्रकार कुल 29 कृषि प्रदर्शिनी लगाई गई। जनप्रतिनिधि एवं कृषको द्वारा प्रदर्शिनियो का भ्रमण कर उन्नत तकनिकी के बारे में जानकारी प्राप्त की।

        दो दिवसीय कृषि मेले का समापन  श्रीमति सावित्री ठाकुर केन्द्रीय राज्य मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग भारत सरकार के आतिथ्य मे  30 मार्च 2025 को किया जावेगा। कृषि मेले मे रमेश भूरीया जिला पंचायत सदस्य, जितेन्द्र मण्डलोई उपाध्यक्ष जनपद पंचायत धार,  राजेन्द्र शर्मा प्रांतीय अध्यक्ष किसान संघ,, परियोजना संचालक आत्मा उप संचालक उधानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण उप संचालक पशुपालन, सहायक संचालक मत्स्य पालन, कृषि विज्ञान केन्द्र धार एवं मनावर के कृषि वैज्ञानिक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक, सहायक कृषि अभियंत्री, सहायक संचालक कृषि, अनुविभागीय अधिकारी कृषि, किसान उत्पादक संगठन कृषि आदान संस्थाओ के प्रतिनिधि, मैदानी अधिकारी / कर्मचारी एवं जिले के विभिन्न क्षेत्रो के कृषक लगभग 800 कृषक उपस्थित हुये। मच संचालन  के.एस. झणिया उप परियोजना संचालक आत्मा व  विरेन्द्र जैन सेवानिवृत्त कृषि अधिकारी द्वारा किया गया एवं श्रीमति संगीता तोमर सहायक संचालक कृषि द्वारा उपस्थित समस्त जनप्रतिनिधि, अधिकारी / कर्मचारी, निजी संस्थाओ के प्रतिनिधि एवं कृषको का आभार व्यक्त किया गया।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *