best news portal development company in india

बदनावर में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आगमन की तैयारी

SHARE:

       धार इकबाल खत्री   

         केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में कलेक्टर प्रियंक मिश्रा और एसपी मनोज कुमार सिंह ने कार्यक्रम स्थल उज्जैन-बदनावर हाईवे पर खेड़ा आइलैंड का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की।कार्यक्रम सात अप्रैल को होना प्रस्तावित है।

बदनावर कृषि उपज मंडी का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण

       कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने आज बदनावर कृषि उपज मंडी का अचानक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंडी में संचालन व्यवस्था, भोजन प्रबंधन और साफ-सफाई को लेकर पड़ताल की। कलेक्टर ने मंडी प्रशासन को व्यवस्थाएं और अधिक बेहतर एवं सुव्यवस्थित करने के निर्देश दिए। इस निरीक्षण के दौरान एसपी मनोज कुमार सिंह भी मौजूद रहे।

धार जिले से पशुचारे के निर्यात पर प्रतिबंध

       धार, 3 अप्रैल 2025/  धार जिला प्रशासन ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत जिले की सीमा के बाहर पशुचारे के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया है। इस आदेश के तहत, घास, चारा, भूसा, कड़बी, ज्वार, मक्का डंठल एवं अन्य प्रकार के पशु आहार को बिना अनुमति जिले से बाहर ले जाना प्रतिबंधित रहेगा।

       आदेश  के अनुसार, कोई भी कृषक, व्यापारी, व्यक्ति या निर्यातक उप संचालक, पशु चिकित्सा सेवाएं, जिला धार की लिखित अनुज्ञा के बिना पशुचारे का निर्यात नहीं कर सकेगा। उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं जिले में पशुचारे की उपलब्धता और उसके मूल्य का आकलन करने के बाद ही अनुमति देंगे।

       यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है और 31 मई 2025 तक प्रभावी रहेगा। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रवेश हेतु आवेदन 21 अप्रैल तक आमंत्रित

      धार, 3 अप्रैल 2025रू शासकीय आदर्श आवासीय विद्यालय, मांडव रोड, धार से मिली जानकारी अनुसार मध्यप्रदेश स्पेशल एंड रेजिडेंशियल एकेडमिक सोसायटी द्वारा संचालित शासकीय आदर्श आवासीय विद्यालय, मांडव रोड, धार में सत्र 2025-26 के लिए सीबीएसई पाठ्यक्रम के अंतर्गत केवल अनुसूचित जनजाति के बालक वर्ग के लिए कक्षा 7वीं से 9वीं एवं 11वीं में रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 21 अप्रैल 2025 निर्धारित की गई है।

        संस्था से आवेदन पत्र लेने एवं जमा करने का समय प्रातः 11रू00 बजे से सायं 4रू00 बजे तक रहेगा। अधिक जानकारी के लिए शासकीय आदर्श आवासीय विद्यालय, मांडव रोड, धार के कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *